Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : श्रमदान कर ग्रामीणों ने सड़क किया मरम्मत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सोनुवा के देवबीर पंचायत के मुखिया ज्योति सोय के प्रतिनिधि एवं सामाजसेवी सुभाष चन्द कुंकल, झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा एवं ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार को सड़क का मरम्मत किया गया. विगत कई सालों से सांसद, विधायकों को लिखकर एवं मौखिक रूप से उनको ग्रामीणों द्वारा बोला गया. लेकिन उनके उदासीन रवैया के कारण देववीर, रामोसाई, तैरा की जनता आपसी सहयोग से रास्ते का मरम्मत की. जिसमें ग्रामिणों द्वारा ट्रैक्टर, मुखिया द्वारा मुरूम, नाश्ता, जेसीवी मशीन एव झारखंड पार्टी द्वारा पत्थर का बंदोबस्त किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-foreign-devotees-participated-in-the-marriage-ceremony-of-shri-krishna-rukmani/">आदित्यपुर

: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह समारोह में शामिल हुए विदेशी भक्त

बरसात में अक्सर होती है दुर्घटना

बरसात में हमेशा स्कूल जाते बच्चे, ग्रामीण एवं दो चक्का से गुजरने वाले लोग अक्सर वहां गिर जाते थे. आए दिन ट्रैक्टर, टेंपो, चार चक्का फंस जाती थी. जिससे जाम हो जाता था. इसलिए ग्रामीणों ने इसका निवारण श्रमदान से किया. मौके पर मुख्य रूप से राजेश बोईपाई, नीलम्बर पान, दीपक तिर्की, नन्दलाल बान्दहा, बिरसिंह खण्डाईत, मंगल बोईपाई,रघु नायक, भगवान नायक, धोनी बोईपाई, बमिया बाईपाई, सतीश कोड़ा, प्रचित प्रधान, कारो बाईपाई, बाबुलु बोदरा, लादू बाईपाई, सोमनाथ बोईपाई, विश्वानाथ बोईपाई, नारेश नायक, बुसु नायक, रतनलाल बोईपाई,ग्रामीण वह बच्चे सम्मिलित हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही