Search

 
 
 

चाईबासा: जरकी गांव में ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य कराया बंद

 
ग्रामीणों ने कहा- पहले हटे बिजली तार, तभी काम करने देंगे
Shambhu Kumar Chakradharpur (Chaibasa): पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के जरकी गांव में ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों की मांग है कि जब तक पुल के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार को हटाया नहीं जाएगा तब तक कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा. बताया जाता है कि शनिवार को जरकी गांव में ग्रामीणों ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता गांव के मुंडा अशोक प्रधान ने की. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जरकी गांव में ब्रह्मणी नदी के ऊपर पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर में पुल निर्माण का कार्य शुरू किया गया था. उसी दौरान ग्रामीणों ने ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार हटाने की मांग की थी, लेकिन तार नहीं हटाया गया. अब पुल का निर्माण लगभग पूरा होने को है. अगर पुल के ऊपर बिजली तार नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. पुल की ऊंचाई बढ़ने के कारण तार पुल के नजदीक आ गया है.अगर कोई वाहन पुल के ऊपर से गुजरेगा तो तार में सटने की संभावना है. मुंडा राजेश प्रधान ने बताया कि तीन करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है. कई बार पुल निर्माण कराने वाले ठेकेदार को भी तार हटाने की बात कही गई है, लेकिन अब तक तार नहीं हटाया गया है. मौके पर अरविंद प्रधान, सोनू प्रजापति, अगस्ति प्रजापति, कमल मोहंती, अधीर प्रजापति, कृति प्रजापति, गंगाधर प्रधान, बबलू प्रधान, अमित प्रजापति समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही