Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: कोल्‍हान वन क्षेत्र में ग्रामीणों ने पेड़ों को बांधी राखी, रक्षा का लिया संकल्‍प

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha):  कोल्हान प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत के नेतृत्व में 16 वन समितियों के दायरे में आने वाले गांवों में गुरुवार को वृक्ष रक्षाबंधन का कार्य किया गया. इस कार्य में वन समितियों से जुड़े सभी सदस्य, गांव क्षेत्र के महिला, पुरुष एवं बच्चे तथा क्षेत्र के वनपालों भाग लिया. इस मौके पर सभी लोगों ने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा और उसकी हर वक्त रक्षा करने का प्रण भी लिया. रेंज के भिन्न-भिन्न वन समितियों के वृक्ष रक्षाबंधन के इस कार्य में गांव क्षेत्र के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. इसे भी पढ़ें: एशिया">https://lagatar.in/asias-richest-gautam-adani-gets-z-category-security-30-security-personnel-will-be-with-him-for-24-hours/">एशिया

के सबसे अमीर गौतम अडानी को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे साथ रहेंगे 30 सुरक्षाकर्मी

मांदर के थाप पर नृत्य करते हुए रक्षाबंधन स्थल तक गए ग्रामीण

[caption id="attachment_385894" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/11aug2a.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> वृक्ष रक्षाबंधन से पूर्व पूजा करते दियूरी.[/caption] इससे पूर्व गांव के सभी लोग पारंपरिक मांदर के थाप पर नृत्य करते हुए रक्षाबंधन स्थल तक गए. वहां पर गांव के स्थानीय दियूरी के द्वारा पहले पेड़ पौधे की पूजा अर्चना की गई. उसके उपरांत सभी सदस्यों ने एक-एक पेड़ को गोद लेकर उसे रक्षा सूत्र बांधा. इस कार्य में विभिन्न वन समितियों के माध्यम से वनपाल उपेंद्र सोरेन मंगल बेदिया, विलफ्रेड करकेटा, मंगल सिंह पिंगुआ,चोकरो हाईबरू, नरेश मरांडी, गौतम प्रसाद राय, बुधराम जोंकों, रामेश्वर टू डू, तथा अमन सिंह के नेतृत्व में समितियों में वृक्ष रक्षाबंधन का कार्य किया गया. इसे भी पढ़ें:बीजेपी">https://lagatar.in/mamta-government-will-fall-by-december-2022-claims-bjp-leader-shubhendu-adhikari/">बीजेपी

नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा, दिसंबर 2022 तक गिर जायेगी ममता सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही