Search

 
 
 

चाईबासा : शौचालय, स्नानघर की पानी आपूर्ति बन्द होने से ग्रामीण परेशान

 
Chaibasa : गाड़ी खाना हरिजन बस्ती में बनाया गया स्नानघर तथा शौचालय अब शोभा की वस्तु बन कर रह गई है, क्योकि इसका पानी का कनेक्शन ही कट गया है. इस कारण यहां के स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस शौचालय तथा स्नानघर का निर्माण बस्ती की महिलाओं एवं बच्चियों के लिये करवाया गया था. इसके बंद हो जाने से इन्हें अन्यत्र जाना पड़ रहा है जिससे इन्हे काफी दिक्कतों का सामना कर करना पड़ रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा के मीडिया प्रभारी हेमंत केशरी ने स्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी ली. [caption id="attachment_350092" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-202662-07-06-at-2.55-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> हरिजन बस्ती की महिलाएं तथा पुरुष के साथ खडे भाजपा प्रवक्ता[/caption] इसे भी पढ़े : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-megha-sharma-joins-isros-young-scientist-program/">घाटशिला:

इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम में शामिल हुई मेघा शर्मा
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा महिलाओं और बच्चियों के लिए इसका निर्माण करवाया गया था. जिससे इस बस्ती की महिलाओं और बच्चियों को परेशानी न हो परन्तु यहां स्नानधन और शौचालय में जिस बोरिंग से पानी की आपूर्ति की जाती है वह अक्सर खराब ही रहता है जिससे यह समस्या उत्पन्न होती रहती है. भाजपा प्रवक्ता ने नप से इस समस्या का निदान करने का अनुरोध किया है ताकि बस्ती की महिलाओ व युवतियों को कहीं अन्यत्र नहीं जाना पडे़. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही