Chaibasa : मझगांव प्रखंड के पड़सा पंचायत के मतदाताओं ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नाम बुधवार को ज्ञापन सौंप कर पुराने मतदान केन्द्र को बनाये रखने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा है कि मतदान केन्द्रों का स्थानांतरण करने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे. ज्ञापन में कहा गया है कि मझगांव प्रखंड के पड़सा पंचायत के पड़सा पंचायत चुनाव 2011, 2015 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 टोला साबोरसाई, चॉगोसाई एवं बाईगुटू तांती टोला का मतदान केन्द्र संख्या 30 आंगनबाड़ी केन्द्र पड़सा 2 में था, जिसे स्थानान्तरित कर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 मतदान केन्द्र संख्या 39 उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तरी भाग में कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-schools-will-operate-from-6-to-12-oclock-as-before-the-deputy-commissioner-gave-instructions/">सरायकेला
: पूर्व की भांति छह से 12 बजे तक संचालित होंगे स्कूल, उपायुक्त ने दिया निर्देश इस मतदान केन्द्र की दूरी चार किलोमीटर है. वार्ड के मतदाता मतदान केन्द्र जाने में असमर्थ हैं. ग्रामीणों ने कहा है कि यदि पुन: मतदान केन्द्र एवं वार्ड संख्या का स्थानांतरण नहीं होता है तो बाध्य होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने को विवश होंगे. मतदाताओं ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से प्रादेशिक निर्वाचन संख्या 5 के टोला सोबोर साई, चोंगेासाई बाईगुटू 2 में स्थानान्तरित करने की मांग की है, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. [wpse_comments_template]

Leave a Comment