Search

चाईबासा : विनोद कुमार सावैयां बने आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां को आदिवासी हो समाज महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इस संबंध में महासभा के महासचिव सोमा कोड़ा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. सोमा कोड़ा ने बताया कि आदिवासी हो समाज हित विनोद कुमार सावैयां की सक्रियता को देखते हुए उनको यह पद दिया गया है. ताकि हो समाज को भी इसका लाभ मिले. विनोद कुमार सावैयां को 15 दिनों के अंदर जिला समिति का विस्तार कर महासभा की केंद्रीय कमेटी को सूचित करने का निर्देश भी दिया गया है. इधर, श्री सावैयां ने जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जतायी है और महासभा की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-consecration-ceremony-at-shri-omkareshwar-dham-temple-trivenipuram-on-22nd/">रांची

: श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर त्रिवेणीपुरम में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 को

कौन है विनोद कुमार सावैयां

चाईबासा के बिरुवानगर निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार सावैयां कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष हैं. वे टाटा कॉलेज चाईबासा से ग्रेजुएट (अंग्रेजी प्रतिष्ठा) हैं और रांची यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी विषय में बीएड की डिग्री ली है. जबकि स्कूली शिक्षा लाला लाजपत राय सेकेंडरी स्कूल पुनदाग रांची से स्कूली शिक्षा और लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज करणडीह जमशेदपुर से इंटरमीडियेट उत्तीर्ण की थी. वे कद्दावर राजनेता बागुन सुंबरुई तथा सांसद मधु कोड़ा के भी सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं. 1990 में बाहुबली सांसद विजय सिंह सोय के शागिर्द रहते हुए युवा कांग्रेस के तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष भी रहे. विधायक निरल पुरती के साथ भी कई चुनाव में काम किया था. फिर 2020 में कोल्हान भूमि बचाओ समिति का गठन कर जमीन अवैध कब्जे के खिलाफ आंदोलन शुरू किया. उसकी पत्नी नीलम प्रियंका सावैयां तांतनगर की जिला परिषद सदस्य रह चुकी है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-cousin-brother-fulfilled-the-demand-of-cousin-sister-crying-family-members-said-this/">पलामू

: ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की भरी मांग, रोते हुये परिजनों ने कही यह बात…

बंगाली सेवा समिति ने स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव मनाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Doctor.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : बंगाली सेवा समिति रवींद्र भवन चाईबासा के द्वारा रविंद्र भवन में शुक्रवार स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव मनाया गया. प्रातः से समाज के बुजुर्ग एवं युवा स्वामी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंच रहे थे. इस दिन को सेवा भावना के रूप में मनाने के क्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें जरूरत मंद लोगों का जांच किया गया. इस कार्यक्रम को जिले के डॉ सौम्या सेनगुप्ता के निर्देशन में चिकित्सक की टीम के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sail-management-will-provide-apprenticeship-to-41-people-in-various-trades/">किरीबुरु

: सेल प्रबंधन विभिन्न ट्रेडों में 41 लोगों को कराएगी अप्रेंटिसशिप
इसमें विभिन्न तरह का जांच विशेष कर ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिक एसिड के साथ-साथ अन्य रोगों का भी इलाज किया गया. इसके उपरांत क्योंकि आज राष्ट्रीय युवा दिवस है. इसलिए समाज की एक बेटी इशिका चंद को चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास किए जाने पर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके माता को भी सम्मानित किया गया. साथ ही डॉ सौम्या सेनगुप्ता को तथा उनके पूरे टीम को सम्मानित किया गया. डॉ सेनगुप्ता ने कहा की चिकित्सा शिविर के लोगों का उत्साह देख कर हम बहुत खुश है. इसलिए आने वाले समय में बंगाली सेवा समिति को अनुरोध करते हैं. वह एक वृहद शिविर का आयोजन करें. उनमें उनका भरपूर सहयोग मिलेगा. साथ ही समाज के वैसे व्यक्ति मधुमेह से ग्रसित होने के बावजूद अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हो को समाज चिन्हित कर हमें बताएं. उनका इलाज आवश्कता अनुसार नि:शुल्क करने का प्रयास करूंगा. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-national-youth-day-celebrated-at-sushil-kumar-bage-college-kolebira/">सिमडेगा

: सुशील कुमार बागे कॉलेज कोलेबिरा में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
कार्यक्रम के उपरांत जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क कंबल वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में समाज सेवी सह उद्योगपति मुकुंद रूंगटा, पूर्व नगर पर्षद चेयरमैन गीता बालमुचू , बीजेपी जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, जयप्रकाश मूंधरा, जितेंद्र मदेसिया, पवन खिरवाल, मुन्ना शर्मा, अमित जायसवाल आदि कार्यक्रम में उपस्थित होकर समिति का हौसला अफजाई किया है. बंगाली सेवा समिति रवींद्र भवन के देवी शंकर दत्ता, देबू बनर्जी, देब्रत धर, विमान पाल, राजकुमार सिंह, त्रिशानु राय , रतन दे, आशीष सिन्हा, सुशांत राय , देवाशीष दत्ता, देवदास राय, डॉ अंगशुमान सिन्हा, डॉ शुभंकर घोष, गोपाल चटर्जी, पार्थो चटर्जी, राजित हुई, संजय रक्षित के अलावा चाईबासा के वरिष्ठ एवं गणमान्य एवं बंगाली समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-cousin-brother-fulfilled-the-demand-of-cousin-sister-crying-family-members-said-this/">पलामू

: ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की भरी मांग, रोते हुये परिजनों ने कही यह बात…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp