Search

 
 
 

चाईबासा : पंचतत्व में विलीन हुए विनोद कुमार वर्मा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद कुमार वर्मा शुक्रवार को मुक्ति धाम चाईबासा में पंचतत्व में विलीन हो गए. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने गांधी टोला स्थित स्व. वर्मा के पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे. विनोद कुमार वर्मा का निधन हम सभी लोगों के लिए अपूर्णीय क्षति है. इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-transport-department-collected-revenue-of-rs-57-crore-in-the-first-quarter-registration-of-15192-vehicles/">जमशेदपुर

: परिवहन विभाग ने प्रथम तिमाही में किया 57 करोड़ रुपए राजस्व संग्रह, 15192 वाहनों का हुआ निबंधन
मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, नीतिमा बारी, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, राज कुमार रजक, कैरा बिरुवा, राजेश सांडिल, विश्वनाथ तामसोय, दिकु सावैयां, जंग बहादुर, ललित कर्ण, शिवकर बोयपाई, विवेक विशाल प्रधान, संजय रवि, मो.सलीम, संतोष सिन्हा, राजेन्द्र कच्छप, राहुल लाल दास, काजल गोराई, गुरुचरण सोनकर, संजय चक्रवर्ती, हिमांशु झा, नरसिंह कोड़ा, संजय घोष, बसंत गोप, मथुरा चंपिया, रितेश गिरी, योगेश लाल, मुकेश कालिन्दी, बबलू गोप, नारायण निषाद, राजू कारवा, सुशील कुमार दास उपस्थित थे.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही