Search

चाईबासा : आठ सरकारी आवासीय विद्यालयों में वर्चुअल रियलिटी लैब शुरू

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आठ सरकारी आवासीय विद्यालयों में आभासी वातावरण में बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्चुअल रियलिटी लैब(वीआर लैब) का संचालन किया गया है. शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार के तहत संचालित वीआर लैब, विद्यालयों में आवासित बच्चों को ई-लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल होगा. इसमें शामिल वीआर हेडसेट बच्चों को एकाग्रता में सुधार करने, व्यक्तिगत तौर पर सीखने की इच्छा को विकसित करने के अलावा सीखने के अंतराल को कम करने में काफी उपयोगी है. विशेष केंद्रीय सहायता निधि(एससीए) से अधिष्ठापित वर्चुअल रियलिटी लैब में सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों व नेटवर्क डिवाइस, स्टोरेज केस, बीन बैग आदि की उपलब्धता है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-gram-sabha-organized-under-the-chairmanship-of-munda-in-mahulsai-village/">चाईबासा

: महुलसाई गांव में मुंडा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन

छात्रों व शिक्षकों के लिए संपूर्ण सामग्री

छात्रों एवं शिक्षकों हेतु संपूर्ण सामग्री कवरेज प्रदान करने के लिए जैक बोर्ड एवं एनसीईआरटी की पाठ्यक्रम आधारित होगी. क्लास पांच से 10 तक के लिए विज्ञान, फिजिक्स/केमेस्ट्री/बायोलॉजी के लिए व्यवहारिक प्रैक्टिकल मटेरियल के अलावा ऐतिहासिक, पर्यटन से संबंधित विषय वस्तुओं को शामिल किया गया है. वर्चुअल रियलिटी हेडसेट में 3डी-(360 डिग्री) आयाम की मदद से 100 अध्यायों आधारित 500 से अधिक एनिमेटेड गतिविधियां है. इस लैब से आभासी वास्तविकता अनुभव के साथ छात्र-छात्राओं को मानव शरीर रचना, सौर प्रणाली, उद्योग यात्रा, यहां तक कि चंद्रमा पर उतरने जैसे किसी भी वैज्ञानिक घटनाक्रम के अवधारणा को समझने में सहायक है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-katari-is-not-just-a-river-it-is-the-identity-of-topchanchi-katras-mana-pathak/">धनबाद

: कतरी सिर्फ नदी नहीं, तोपचांची-कतरास की पहचान है- माना पाठक
उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि वर्चुअल रियलिटी लैब बच्चों को ज्ञान अर्जित करने के अंतराल को कम कर शिक्षा प्राप्त करने की गतिविधियों को एक नया आयाम प्रदान करती है. यहां छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत रूचि के क्षेत्रों में ई-लर्निंग के द्वारा विषय वस्तु को समझेंगे.जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिला अंतर्गत नए-नए उन्नत तकनीकों को बेहतर इस्तेमाल कर, यहां के बच्चों को भी विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाया जाए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-katari-is-not-just-a-river-it-is-the-identity-of-topchanchi-katras-mana-pathak/">धनबाद

: कतरी सिर्फ नदी नहीं, तोपचांची-कतरास की पहचान है- माना पाठक

इन स्कूलों में वीआर लैब शुरू किया गया

अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय- चाईबासा,आश्रम आवासीय बालक उच्च विद्यालय-झींकपानी, अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय - कुन्द्रुगुटू, बंदगांव, एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय- खूंटपानी,अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका मध्य विद्यालय-टेबो, बंदगांव,अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक मध्य विद्यालय-छोटानागरा, मनोहरपुर, अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका मध्य विद्यालय-थोलकोबाद,मनोहरपुर, अनुसूचित जनजाति प्राथमिक विद्यालय-औरेंगा, गोइलकेरा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-excellent-performance-of-jharkhand-archery-team-in-the-first-tribal-sports-festival/">चाईबासा

: प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव में झारखंड तीरंदाजी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//