Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के कई विभाग में पीजी तृतीय सेमेस्टर की वाइवा व इंटरनल परीक्षा शुरू

 Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कई पीजी विभाग में सोमवार से तृतीय सेमेस्टर की वाइवा व इंटरनल परीक्षा शुरू हो गई. प्रथम पाली में सभी परीक्षा आयोजित की गई. टीआरएल के कुड़माली, इकोनॉमिक्स, हिंदी के अलावा अन्य विभाग द्वारा परीक्षाएं आयोजित की गई. परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त संपन्न हुई. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी को प्रमोट किया है. लेकिन सभी विद्यार्थियों को इंटरनल परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया है. जिस कारण सभी विभाग को आदेश दिया गया है कि वे अपने स्तर से सभी विद्यार्थियों का इंटरनल परीक्षा लें. [caption id="attachment_348128" align="aligncenter" width="531"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-exam-2.jpeg"

alt="" width="531" height="354" /> परीक्षा हॉल में बैठे परीक्षार्थी[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-patient-missing-in-mgm-hospital-family-members-upset/">जमशेदपुर:

एमजीएम अस्पताल में इलाजरत रोगी लापता, परिजन परेशान
वैसे विद्यार्थियों को असफल किया जाए जोे इंटरनल परीक्षा में शामिल नहीं हुए है. परीक्षा विभाग ने 4 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक सभी विभाग को परीक्षा खत्म कर मार्क्स तैयार कर परीक्षा विभाग भेजने का आदेश दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि निर्धारित समय पर सभी विभाग के एचओडी मार्क्स तैयार कर भेजें. ताकि समय पर परिणाम जारी किया जा सके. सभी कॉलेज को भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न कराकर विश्वविद्यालय के पास मार्क्स भेजें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही