Search

चाईबासा : बार एसोसिएशन में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन की उपस्थिति में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को बार एसोसिएशन काउंसिल चाईबासा में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन के द्वारा बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं को आगामी 13 मई मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु अपील की. इसे भी पढ़ें : शत">https://lagatar.in/awareness-is-necessary-for-100-voting-pramesh-kushwaha/">शत

प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता जरूरी : प्रमेश कुशवाहा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Bar-Matdata-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने मतदान के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी. साथ ही साथ प्रपत्र 6 और www.nvsp.in वेबसाइट के माध्यम से नये मतदाताओं को कैसे जोड़ना है. इसके बारे में भी जानकारी दी. कार्यक्रम में मतदान से संबंधित अधिवक्ताओं के सवालों का भी जवाब उनके द्वारा दिया गया. तत्पश्चात सभी अधिवक्ताओं को मतदान का शपथ भी दिलाया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-recovered-rs-2-5-lakh-during-vehicle-checking/">गिरिडीह

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ढाई लाख से ज्यादा बरामद किया
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग ईशा खंडेलवाल, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष कैसर परवेज, महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, किशोर महतो, सरकारी वकील पवन शर्मा, अंकुर चौधरी, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता, दुर्योधन गोप, अमरेश साव, किशोर सिन्हा, राजेश नाग, धरणीधर नाग, किशोर सिन्हा, विक्रम मुंडा, बसंत केसरी, नंदा सिन्हा, सत्यव्रत ज्योतिषी, अनिल सुंडी, मोहित शर्मा के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-annual-examination-in-government-schools-from-april-2/">गढ़वा

: 2 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा

चाईबासा : जगर-जपागर कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों का स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Japar-japagar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू, चाईबासा में आदिवासी हो समाज महिला महासभा की ओर से अध्यक्षा अंजु सामड की अध्यक्षता में मगे-पोरोब जगर-जपागर(संवाद) कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों,प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और भाषा पर अध्ययन कर रहे लोगों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : शत">https://lagatar.in/awareness-is-necessary-for-100-voting-pramesh-kushwaha/">शत

प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता जरूरी : प्रमेश कुशवाहा
सर्वप्रथम महासभा भवन परिसर स्थित सांकेतिक देशाऊली में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय धर्म सचिव सोमा जेराई और प्रदेश सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ हेस्सा ने संयुक्त रूप से बोंगा-बुरू किया. परिचय-सत्र के बाद जगर-जपागर कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों को प्रसाद के रूप में डियंग का सेवन कराकर स्वागत किया गया और डियंग पे चर्चा के साथ ही मगे-पोरोब जगर-जपाकर को लेकर शुभारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-recovered-rs-2-5-lakh-during-vehicle-checking/">गिरिडीह

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ढाई लाख से ज्यादा बरामद किया

चक्रधरपुर : जिला स्तरीय शिविर में शामिल होकर लौटे कब व बुलबुल

  • पुरी से लौटकर जानकारियों को किया साझा  
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-CUB-BULBUL-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चक्रधरपुर मंडल की ओर से ओड़िसा के पुरी में प्रथम जिला स्तरीय कब-बुलबुल शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में चक्रधरपुर से 27 कब व 18 बुलबुल अपने लीडर्स व जिला अधिकारियों के साथ शामिल हुये. 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित इस जिला स्तरीय शिविर के दौरान कब व बुलबुल ने कई जानकारियां हासिल की. जिला स्तरीय शिविर में शामिल होकर सोमवार को कब व बुलबुल चक्रधरपुर लौटे. जहां चक्रधरपुर स्थित स्काउट्स एंड गाइड्स के केन्द्र में जानकारियों को साझा किया. इसे भी पढ़ें : शत">https://lagatar.in/awareness-is-necessary-for-100-voting-pramesh-kushwaha/">शत

प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता जरूरी : प्रमेश कुशवाहा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-CUB-BULBUL.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिविर से लौटने पर कब व बुलबुल ने बताया कि शिविर के दौरान धौलीगिरि शांति स्तूप,नंदन कानन पार्क के अलावे अन्य ऐतिहासिक जगहों पर जाकर ओड़िसा की संस्कृति व सभ्यता से अवगत हुये. इसके साथ पुरी स्थित समुद्र तट, समुद्री जीव इत्यादि के बारे में भी कई जानकारियां उठायी. वहीं सभी पुरी स्थित प्रभु जगन्नाथ के मंदिर भी गये.इस दौरान लीडर्स सम्राट सेनगुप्ता ने टीम को मदद पहुंचाया. इस शिविर में आर. सुनील कुमार, अनिल महतो, सीआर प्रसाद, कुमारी पूजा, गार्डन रीच कोलकाता राज्य मुख्यालय से पिंटू चटर्जी के अलावा मुरारी लाल पाठक, प्रभात रजक, चंदन मित्रा, बिभाष महापात्र, प्रदीप सोनी, ए. जगन्नाथ डोरा व अन्य शामिल हुये. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hard-work-persistence-and-strong-willpower-are-the-basic-mantras-of-success-dr-gangwa/">बोकारो

: कठिन परिश्रम, निरंतरता व दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता का मूल मंत्र- डॉ. गंगवार

भाजपा की बैठक में बूथ मजबूत कर चुनाव जीतने का दिया निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-BJP-Nirdesh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर के पुरानी रांची रोड स्थित दिलीप साव स्मृति भवन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक सुरेश साव ने की. इस बैठक में मुख्य रुप से चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी भूषणपाट पिंगुवा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, जिला संयोजक गीता बालमुचू, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित हुये. इसे भी पढ़ें : शत">https://lagatar.in/awareness-is-necessary-for-100-voting-pramesh-kushwaha/">शत

प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता जरूरी : प्रमेश कुशवाहा
इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर अपने क्षेत्र-क्षेत्र को मजबूत करने को कहा गया. मौके पर विधानसभा प्रभारी भूषणपाट पिंगुवा ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों से बूथों के बारे में जानकारी ली.उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में सभी जुट जाएं. इस बार पुन: नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश तेजी से विकास कर रहा है. हमें इस गति को आगे रखना है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-recovered-rs-2-5-lakh-during-vehicle-checking/">गिरिडीह

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ढाई लाख से ज्यादा बरामद किया
उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा, तभी हम चुनाव जीत सकेंगे. इस मौके पर उपस्थित भाजपा के अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुये सभी को लोकसभा चुनाव जीतने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं. बैठक में भाजपा नेता संजय मिश्रा, संजय पासवान, ललित मोहन गिलुवा के अलावे सभी बूथों के मंडल अध्यक्ष, विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य, विधानसभा प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-illegal-liquor-business-busted-143-bottles-of-liquor-recovered/">रांची

पुलिस ने अवैध शराब कारोबार का किया भंडाफोड़, 143 बोतल शराब जब्त

चक्रधरपुर : पोड़ाहाट एसडीओ वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंची 

  • पोस्टल मतदान के बारे में दी जानकारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Podahat-SDO-Matdata.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी लोकसभा चुनाव में वरीष्ठदिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा सोमवार को शहरी क्षेत्र के दिव्यांगवरीष्ठ मतदाताओं के घर पहुंची. जहां उन्होंने घर पहुंचकर दिव्यांगवरीष्ठ मतदाताओं को चिहिन्त किया. साथ ही दिव्यांगवरीष्ठ मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने संबंधित जानकारियां दी. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-annual-examination-in-government-schools-from-april-2/">गढ़वा

: 2 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा
उन्होंने दिव्यांग मतदाता व वरीष्ठ परिजनों को पोस्टल बैलेट के बारे में बताया.इसके साथ ही पोड़ाहाट अनुमंडल रीना हांसदा ने दंदासाई स्थित मतदान केन्द्र संख्या 215 पहुंचकर मतदान केन्द्र की सुविधाओं को देखा. जहां मतदान केन्द्र भवन के अलावे  पानी, बिजली, शौचालय की स्थिति से वे अवगत हुई.इस मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू के अलावे बीएलओ, पर्यवेक्षक व सेक्टर अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kinnar-sunaina-singh-will-also-contest-lok-sabha-elections-among-the-heavy-weight-candidates/">धनबाद

से हेवी वेट उम्मीदवारों के बीच किन्नर सुनैना सिंह भी लड़ेंगी लोस चुनाव

किरीबुरु : आनंद विहार-पुरी ट्रेन नहीं पहुंचती है डांगुवापोसी समय पर

  • चांडिल स्टेशन के बाद लगती है रेंगने,
  • चाईबासा तक पहुंचने में लगते हैं चार घंटे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Danguaposhi-Train.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : आनंद बिहार से पुरी जाने वाली सप्ताहिक ट्रेन (18428) भारी विलम्ब से चलने की वजह से लौहांचल के लोग काफी परेशान दिखे. यह ट्रेन 31 मार्च की शाम आनंद बिहार स्टेशन ने अपने निर्धारित समय शाम 5.20 के बजाय 4 मिनट विलम्ब से खुलने के बावजूद उत्तर प्रदेश व बिहार के अपने सारे निर्धारित स्टेशनों पर समय से पहले पहुंची. इसे भी पढ़ें : शत">https://lagatar.in/awareness-is-necessary-for-100-voting-pramesh-kushwaha/">शत

प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता जरूरी : प्रमेश कुशवाहा
यह ट्रेन झारखण्ड में प्रवेश करने के बाद कोडरमा स्टेशन से विलम्ब से चलना प्रारम्भ की. यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी चांडिल स्टेशन से होना प्रारम्भ हुआ. अर्थात लगभग 33 मिनट विलम्ब से चांडिल स्टेशन पहुंचने के बाद इस ट्रेन ने एक-एक छोटे स्टेशनों पर घंटों रूकने के बाद रेंगना प्रारम्भ किया. चांडिल स्टेशन से चाईबासा तक लगभग 62 किलोमीटर दूरी तय करने में इस ट्रेन को लगभग 4 घंटे का समय लगा. यह ट्रेन डांगुवापोशी स्टेशन कब पहुंचेगी पता नही. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hard-work-persistence-and-strong-willpower-are-the-basic-mantras-of-success-dr-gangwa/">बोकारो

: कठिन परिश्रम, निरंतरता व दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता का मूल मंत्र- डॉ. गंगवार
ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि रेलवे इस मार्ग पर मालगाडी़ से खनिज सम्पदाओं की ढुलाई के कारण यात्री ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर खड़ा कर इसे बेवजह विलम्ब करा रही है. सबसे बड़ी समस्या यह है कि डांगुवापोसी स्टेशन से कई यात्रियों को दूर-दराज के गांवों व शहरों में जाना होता है. जहां से यात्री वाहनों या अन्य यातायात की कोई सुविधा नहीं है. सभी यात्री भाडे़ का वाहन बुक करें ऐसी क्षमता सभी के पास नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-international-maithili-council-will-celebrate-mithila-day-and-judi-sheetal-festival-on-14th-april/">जमशेदपुर

: अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद 14 अप्रैल को मनाएगा मिथिला दिवस व जुड़ि शीतल पर्व
डांगुवापोसी स्टेशन पर रात में रुके, जहां खाने-पीने की पूरी व्यवस्था नहीं है. ऐसे में यात्री क्या करे. ट्रेन विलम्ब होने की स्थिति में रेलवे यात्रियों का किराया माफ करे एवां उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की सुविधा प्रदान करे. रेलवे की इस व्यवस्था व ट्रेनों के विलम्ब से चलने से कई ट्रेनों के यात्री व उनको लाने जाने वाले परिवार के सदस्य घंटों परेशान रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-annual-examination-in-government-schools-from-april-2/">गढ़वा

: 2 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा

किरीबुरु : छह-सात अप्रैल से ढुलाई का काम बंद करेंगे हाइवा मालिक

  • अरविंद बोले- पांच अप्रैल तक टाटा स्टील 15 साल पुरानी हाइवा मालिकों के पक्ष में सुनाए फैसला
[caption id="attachment_867557" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Arvind-Chourasia.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अरविंद चौरसिया.[/caption] Kiriburu (Shailesh singh) : बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने टाटा स्टील की बराईबुरु स्थित विजय-टू लौह अयस्क खदान को 5 अप्रैल तक का समय दिया है. एसोसिएशन ने कहा कि 15 साल पुरानी वाहनों के चलाने पर कंपनी प्रबंधन स्पष्ट जबाब दे, अन्यथा 6-7 अप्रैल से सारे वाहन मालिक स्वेच्छा से अपनी वाहन खडी कर उक्त खदान से लौह अयस्क की ढुलाई बंद कर देंगे. इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द चौरसिया ने कहा कि उक्त खदान में चल रही 15 वर्ष पुरानी हाईवा ट्रकों से अयस्क ढुलाई कार्य बंद करने संबंधित कंपनी के आदेश से नाराज बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने अनिश्चित कालिन हड़ताल प्रारम्भ किया था. लेकिन कंपनी प्रबंधन ने 5 अप्रैल तक का समय मांगा है. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/annual-festival-of-devi-mandap-to-be-held-on-may-4-ranjit-kumar/">चार

मई को मनेगा देवी मंडप का वार्षिकोत्सव : रंजीत कुमार
इस कारण हम उक्त तिथि तक अपना वाहनों का परिचालन प्रारम्भ कर दिये हैं. हमने कंपनी प्रबंधन को कहा कि जब तक कोई दूसरा खदान नहीं खुल जाता, तब तक ऐसे वाहनों से परिचालन अथवा माल ढुलाई कार्य को बंद नहीं कराये. अरविन्द चौरसिया ने कहा कि उक्त खदान जब उषा मार्टिन के अधिन थी तब से एसोसिएशन में सूचिबद्ध एवं स्थानीय ग्रामीणों व निवासियों का हाईवा वाहन इस खदान से लौह अयस्क ढुलाई करते आ रही है. वर्तमान समय में टाटा स्टील कम्पनी द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों को ढुलाई कार्य से हमेशा के लिये हटाने का आदेश पारित कर दिया है. इस क्षेत्र में आय का श्रोत केवल खनन है. यहाँ के बाजार की आर्थिक स्थिति एवं वाहन मालिक तथा मजदूर सभी लोगों का रोजी रोटी केवल खनन पर टिका हुआ है. जबकि  सरकार द्वारा हमारे वाहनों से संबंधित सभी आवश्यक कागजातों का टैक्स, परमिट, फिटनेस, इन्शोरेन्स, इत्यादि का रकम सरकार में जमा लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchis-shrishti-hoisted-the-flag-of-success-in-bank-po-exam/">धनबाद

: तोपचांची की शृष्टि ने बैंक पीओ परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
आज भी हमारे पड़ोसी राज्य उड़ीसा क्षेत्र में टाटा स्टील के अनेको खदान चल रहें हैं उसमें आज भी 15 वर्ष से 20 वर्ष के पुराने वाहनों द्वारा ही लौह अयस्क ढुलाई का कार्य हो रहा है. फिर विजय-टू खदान के हम वाहन मालिकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों. उन्होंने कहा कि हमारी वाहनों का कम्पनी द्वारा लौह अयस्क ढुलाई हेतु 3 माह का फोरेस्ट परमिशन कराया जाता है. सभी वाहन मालिकों द्वारा कागजात जमा किया गया है. 1 अप्रैल से नया परमिशन 3 माह के लिए मिलना था, लेकिन कम्पनी द्वारा 15 वर्ष पुराने वहनों का कागजात उक्त परमिशन हेतु नहीं भेजा जा रहा है. इन्हीं वजहों से वाहन मालिक अपनी अपनी वाहन स्वेच्छा से खडा़ कर लौह अयस्क ढुलाई को बंद किये थे. अब 5 अप्रैल को कंपनी का फैसला पर आगे का कदम उठाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-annual-examination-in-government-schools-from-april-2/">गढ़वा

: 2 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//