Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में मतदाता जागरूकता एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिला कॉलेज चाईबासा के प्रभारी प्राचार्या, सभी शैक्षणिक और गैर- शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्राओं ने भाग लिया. प्रभारी प्राचार्या डॉ अंजू बाला खाखा ने मतदान के महत्व को बताया और सभी को विवेक से मतदान करने के लिए कहा. डॉ ओनिमा मानकी ने सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. डॉ अंजना सिंह ने भी सभी को मतदान के महत्व को बताया. डॉ प्रशांत खरे ने मतदान की आवश्यकता पर महत्व दिया. मिथिलेश सिंह ने भी सभी लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.  इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-arrested-with-399-pieces-gelatin-country-made-pistol-magazine-and-bullets-goes-to-jail/">चांडिल

: 399 पीस जिलेटिन, देशी पिस्तौल, मैगजीन व गोली के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल
डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने मतदान के प्रति जागरूक होने को कहा. ललिता सवैयां ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. महिला कॉलेज चाईबासा के चुनाव नोडल पदाधिकारी सितेंद्र रंजन सिंह ने भी सभी लोगों को प्रत्याशी को अच्छे से जानकर मतदान करने पर बल दिया. कॉलेज की छात्राओं ने भी मतदान के विषय में अपना मत रखा और मतदान करने की बात कही. मतदान के महत्व को एक नाटक के माध्यम से भी प्रस्तुत किया गया. अंत में सभी लोगों ने मतदान करने के लिए शपथ लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-arrested-with-399-pieces-gelatin-country-made-pistol-magazine-and-bullets-goes-to-jail/">चांडिल

: 399 पीस जिलेटिन, देशी पिस्तौल, मैगजीन व गोली के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

चक्रधरपुर : अंतिम दिन रोड शो व जनसंपर्क कर लोगों से मांगे वोट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/CKP-GITA-VOTE.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन शनिवार को प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके ताकत झौंक कर प्रचार किया.इस दौरान किसी ने रोड शो को लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली तो किसी ने डोर टू डोर जाकर जन संपर्क किया.सिंहभूम लोकसभा सीट से कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. इसमें भाजपा से गीता कोड़ा, झामुमो से जोबा माझी, बहुजन समाज पार्टी से परदेशीलाल मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान से कृष्णा मार्डी, झारखंड पार्टी से चित्रसेन सिंकू, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) पार्टी से पानमनि सिंह, राइट टू रिकॉल पार्टी से बीर सिंह देवगम, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से विश्व विजय मार्डी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) से सुधा रानी बेसरा, निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में आशा कुमारी रुण्डा, दामोदर सिंह हांसदा, संग्राम मार्डी चुनावी मैदन में है. इन प्रत्याशियों ने शनिवार को अपने-अपने तरीके से प्रचार-प्रसार किया. इसे भी पढ़ें : गोस्सनर">https://lagatar.in/three-day-anchoring-workshop-at-gossner-college-from-16th-may/">गोस्सनर

 कॉलेज में तीन दिवसीय एंकरिंग कार्यशाला 16 मई से

महागठबंधन प्रत्याशी जोबा समर्थकों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में झामुमो व कांग्रेस की ओर से चक्रधरपुर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये.मोटरसाइकिल रैली के दौरान चक्रधरपुर के कारमेल उच्च विद्यालय के समीप प्रत्याशी जोबा माझी ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों का स्वागत करते हुये जोश भरा.इस मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व मुख्य रुप से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-co-seized-two-tractors-loaded-with-illegal-sand-in-village/">गिरिडीह

: गावां में सीओ ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किए जब्त
मोटरसाइकिल रैली बंदगांव के हुड़ंगदा, नकटी, कराईकेला, चक्रधरपुर के पवन चौक, इतवारी बाजार, चैनपुर, महुलपानी, गोपीनाथपुर, चारमोड़, टोकलो, झरझरा, केरा बांझीकुसूम होते हुये वापस लौटी. इस मौके पर झामुमो नेता दिनेश जेना, रवि मंडल, समाजसेवी दया सागर केराई,चुन्नु रहमान समेत बड़ी संख्या में झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-a-candidate-who-hangs-placards-and-asks-for-votes-from-street-to-street/">लातेहार

: एक ऐसा प्रत्याशी जो तख्ती टांगकर गली-गली मांगते हैं वोट

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चक्रधरपुर में किया रोड शो

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सिंहभूम सीट से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चक्रधरपुर में रोड शो किया. जहां मोटरसाइकलि रैली के रुप में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी. रोड शो के दौरान गीता कोड़ा एक वाहन में सवार होकर लोगों का अभिनंदन करते हुये चल रही थी. वहीं उनके साथ वाहन में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी सह महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मालती गिलुवा भी मौजूद थी.रोड शो चक्रधरपुर के मारवाड़ी स्कूल के समीप से निकली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5-students-of-nttf-rd-tata-technical-center-koi-tark-robotis-locked-on-package-of-rs-2-80-lakhs/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर के 5 छात्रों कोई टार्क रोबोटिस ने 2.80 लाख के पैकेज पर किया लॉक
इस दौरान जगह-जगह समर्थक प्रत्याशी जोबा माझी पर फूल बरसा रहे थे. रोड शो के दौरान महिला-पुरूष समर्थक मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा में सवार थे. रोड शो मारवाड़ी स्कूल के समीप से निकलकर प्रखंड कार्यालय, पवन चौक, इतवारी बाजार होते हुये पोटका पहुंची. इस मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, विधानसभा संयोजक सुरेश साव, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,संजय पासवान, विश्व हिन्दू परिषद् के गोनु जयसवाल, अनुप दूबे समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-rahul-gandhi-termed-ysrcp-tdp-and-janasena-as-b-team-of-bjp/">आंध्र

प्रदेश : राहुल गांधी ने वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना को भाजपा की बी टीम करार दिया

नोवामुंडी : भाजपा ने गुवा एवं बड़ाजामदा में निकाली बाइक रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Noamundi-BJP-Raily-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भाजपा पार्टी ने सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास के नेतृत्व में आज शनिवार को गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में विशाल बाइक रैली निकाली. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में लोगों से वोट करने का अपील की. इसे भी पढ़ें : गोस्सनर">https://lagatar.in/three-day-anchoring-workshop-at-gossner-college-from-16th-may/">गोस्सनर

 कॉलेज में तीन दिवसीय एंकरिंग कार्यशाला 16 मई से
वहीं बड़ाजामदा क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा पासवान के नेतृत्व में गीता कोड़ा के समर्थन में लोगों से वोट करने का अपील किया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहें जनकल्याण योजनाओं की लोगों को दी जानकारी.इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही