Search

Chaibasa : मतदाता जागरूकता रैली निकालकर वोट का बताया महत्व

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को चक्रधरपुर में नगर परिषद की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. मंगलवार को निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग के तत्वावधान में स्वीप गतिविधि के तहत चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में लोगों को वोट का महत्व बताया गया. जागरूकता रैली शहर के पवन चौक से प्रारंभ होकर नगर परिषद कार्यालय आकर समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें :  जनता">https://lagatar.in/hemant-soren-should-not-entertain-the-illusion-of-becoming-god-in-the-hearts-of-the-people-babulal/">जनता

के दिलों में भगवान बनने का भ्रम न पालें हेमंत सोरेनः बाबूलाल
इस दौरान रैली में शामिल स्थानीय जनों के द्वारा राहगीरों सहित वहां आस-पास के लोगों को मतदान तिथि 13 नवंबर के संदर्भ में जानकारी दी गई. मतदान तिथि के दिन मतदान करने हेतु प्रेरित भी किया गया. इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि मतदान तिथि को वोट डालने के बाद ही हम सभी अपने-अपने कार्य में व्यस्त हों. हमारा एक वोट सशक्त राज्य के निर्माण में काफी महत्वपूर्ण है. रैली समापन के क्रम में नगरपरिषद कार्यालय परिसर में सभी जनों के द्वारा मतदाता शपथ लेने के उपरांत, हस्ताक्षर पट्टिका पर अपना-अपना हस्ताक्षर भी किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-dc-and-sp-inspected-the-dispatch-and-receiving-center/">Adityapur

: डीसी व एसपी ने किया डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर का निरीक्षण
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp