Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू, घर-घर सर्वे कर रहे बीएलओ

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है. इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज सूचनाओं का भौतिक सत्यापन तथा विशेष तौर पर अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवक-युवतियों को मतदाता सूची से जोड़ने व मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाने आदि का कार्य किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला अंतर्गत सशक्त, समावेशी मतदाता सूची तैयार करने को लेकर बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कार्य हो रहा है. इसके साथ ही मतदाता के मकानों पर स्टीकर चिपका कर विजिट की तिथि अंकित की जा रही है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधित जानकारियों से प्रत्येक मतदाता को अवगत करवाया जा सके. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-zip-member-submitted-memorandum-to-deputy-commissioner-regarding-various-demands/">तांतनगर

: विभिन्न मांगों को लेकर जिप सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही