Search

 
 
 

चाईबासा : कुमारडुंगी प्रखंड में प्रहमसदा गांव के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

 
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में चौथे चरण का पंचायत चुनाव शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी. इसके बाद मतदान शुरू हो गया. जबकि कुमारडुंगी प्रखंड के प्रहमसदा गांव के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार किया. बूथ संख्या 38 पर मतदाताओं का इंतजार करते रहे मतदान कर्मी. लेकिन अभी तक एक भी मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे. मामले को गंभीरता से लेते हुए दंडाधिकारी ने बूथ पहुंच कर मतदाताओं का राय जानना चाहा, लेकिन एक भी मतदाता सामने नहीं आए. पश्चिमी सिंहभूम के चार प्रखंड में चौथे चरण का मतदान चल रहा है. इसमें कुमारडुंगी, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर व मझगांव प्रखंड शामिल है. सुबह 11 बजे तक चारों प्रखंड में 21 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है. उधर, जगन्नाथपुर प्रखंड में सुबह से ही गांव की सरकार बनाने के लिये मतदाताओं में उत्साह देखा गया. प्रचंड गर्मी को देखते हुए पहले मतदान उसके बाद जलपान की सोच के तहत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये सुबह से ही बूथों पर लाइन में लगे रहे. [caption id="attachment_318523" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Chaibasa-Sukesh-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> बुजुर्ग महिला पहुंची मतदान करने.[/caption] इसे भी पढ़ें : मानसून">https://lagatar.in/monsoon-disappointed-today-did-not-knock-in-kerala-meteorological-department-gave-new-date/">मानसून

ने आज निराश किया,केरल में दस्तक नहीं दी, मौसम विभाग ने दी नयी तारीख

सुबह नौ बजे तक 6.09 प्रतिशत हुआ मतदान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Chaibasa-Sukesh-2-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ. नौ बजे तक 6.09 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. मतदान केंद्र में महिला अपने बच्चे के साथ और काफी बुजुर्ग महिलाएं भी मतदान करने में पीछे नहीं रहीं. कहीं किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का खुद मतदान केंद्र जाकर जायजा ले रहे हैं. वहीं पुलिस प्रशासन भी अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र जा-जाकर निरीक्षण कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही