Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोट डालने के बाद उंगलियों के निशान को धोने की कोशिश करते रहे वोटर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : सदर प्रखंड के नक्सल प्रभावित गांव के मतदान केंद्रों पर मंगलवार सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी रही. हालांकि, जंगल व नक्सल प्रभावित होने के कारण प्रखंड के अधिकांश क्षेत्रों के बूथों को री लॉकेट कर कृष्ण वल्लभ उच्च विद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार में शिफ्ट कर दिया गया है. शिफ्ट किये गये सात बूथों में प्राथमिक विद्यालय सिंगीजारी, प्राथमिक विद्यालय अंजद बेड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र पासूबेड़ा, प्राथमिक विद्यालय रंगामाटी, प्राथमिक विद्यालय बड़ाबंकाउ, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय छोटाबंकाउ शामिल है. साथ ही हेस्सा बांध के बूथों को भी री लॉकेट कर तीन पंचायतों पंडावीर, बड़ालगीया व बरकेला शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं, अधिकांश मतदाता डर के कारण मतदान देने के बाद अपनी उंगलियों के निशान को धोते नजर आए. शायद इसके पीछे का कारण नक्सलियों का डर हो. लेकिन इसके बाद भी मतदाताओं ने जमकर मतदान किया. इन बूथों पर औसतन 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है. [caption id="attachment_316557" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/sadar-prakhand-chaibasa-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> प्राथमिक विद्यालय पांसूबेड़ा के बूथ पर मतदान करने के लिए खड़े मतदाता.[/caption] इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mangal-singh-giluwa-chief-and-wife-poonam-became-pansus/">किरीबुरु

: मंगल सिंह गिलुवा मुखिया व पत्नी पूनम बनी पंसस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही