Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा को वोट देना मतलब बर्बाद हो जाना : बुधराम लागुरी

 
  • भाजपा की खनिज संपदा पर गिद्ध दृष्टि है
  • भाजपा शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर
Chaibasa (Sukesh Kumar) : भाजपा को वोट देना, मतलब बर्बाद हो जाना है. भाजपा के मोदी सरकार की सिंहभूम-कोल्हान के खनिज संपदा पर गिद्ध दृष्टि है. इसका उदहारण है छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल. यहां रह रहे आदिवासी मूलवासी को जबरन खदेड़ा जा रहा है. भाजपा सिंहभूम के आदिवासी मूलवासी को बर्बाद कर देगी. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी है कि सिंहभूम से भाजपा को उखाड़ फेंका जाए. यह बातें शुक्रवार को नोवामुंडी अंचल के ग्राम तोड़ेतोपा में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए झामुमो के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-10-year-old-preeti-missing-for-five-days-still-no-trace/">लातेहार

: पांच दिनों से लापता 10 साल की बच्ची का अब तक कोई पता नहीं
लागुरी ने कहा कि इन 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश को काफी पीछे धकेल दिया है. देश में गरीबी, मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है और उनके नेता कहता है कि अबकी बार 400 पार. इसका मतलब स्पष्ट है कि भाजपा देश की जनता की गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी पर नहीं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए संविधान में बदलाव लाना चाहती है. इसलिए 400 पार का नारा दिया जा रहा है. लेकिन इंडिया गंठबंधन उनके मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी. सिंहभूम की जनता 10 सिंहभूम से इंडिया गंठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को तीर कमान छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाकर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-521-kg-opium-doda-recovered-one-smuggler-arrested/">लातेहार

: 521 किलो अफीम-डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
मौके पर लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार गठन करने के लिए इंडिया गंठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को तीर कमान छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने के लिए गांव गांव में बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा. बैठक में माईकल तिरिया, कानू हाईबुरू, विक्रम बोइपाई, राम प्रकाश सुंडी, नरसिंह चांपिया, नारायण चातोंबा, राजेश सुंडी, प्रधान बोबोंगा, अर्जुन तिरिया, मोनू चांपिया, सुरेंद्र मरला, बुधलाल सुरनी समेत कई कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही