Search

 
 
 

Chaibasa : गोईलकेरा के कई गांवों में गहराया जल संकट, नदी-नाले सूखे

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भीषण गर्मी में पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड के कई गांवों में जल संकट उत्पन्न हो गया है. क्षेत्र के नदी-नाले सूखने लगे हैं. जिससे प्रखंड की कई पंचायतों में पानी की समस्या उत्पन्न होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं. कुईड़ा पंचायत के पालुहासा, गोटम्बा, बिडदीरी, कदम्डीहा पंचायत के ईचाहातु, लुगरी, कायदा, पाताहातु, कायदा पंचायत के रायबेड़ा, बंजिरा समेत अन्य गांवों में ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. ग्रामीणों को पीने की पानी के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरे टोला जाना पड़ता है. इन गांवों को नल-जल योजना का लाभ भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है. यहां तक कि कई महीनों से चापाकल भी खराब पड़ा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-broke-the-lock-of-aituc-leaders-house-in-baghmara-and-took-away-property-worth-lakhs/">धनबाद

: बाघमारा में एटक नेता के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति ले गए चोर  

बैठक में ग्रामीणों ने अधिकारियों से मिलने का लिया निर्णय

जल संकट को लेकर कई गांवों में बैठकें भी शुरू हो गई हैं. कुइड़ा पंचायत के पालुहासा, गोटम्बा गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक की. जहां मुख्य रूप से झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेन्द्र जामुदा भी उपस्थित हुये. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पानी की समस्या से अवगत कराया. गांवों में घूमकर वह पानी की समस्या से रूबरू हुये. इस दौरान गांवों में खराब पड़े चापाकल को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जतायी. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने तय किया कि पानी की समस्या को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेगा, ताकि गांवों के खराब पड़े चापाकलों को ठीक किया जा सके और लोगों को नल-जल योजना का लाभ भी दिया जाए. इस मौके पर चमरा कोड़ा, ताराचंद दिग्गी, कैलाश दिग्गी, संग्राम दिग्गी, खुदीराम दिग्गी, बिंदु दिग्गी, सुनील दिग्गी, कदमा दिग्गी, रानी दिग्गी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही