Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : इंसुलेटर खराब होने से 14 घंटे बाद शहर में हुई जलापूर्ति

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) :  चाईबासा जिला मुख्यालय में शनिववार सुबह लगभग 15 घंटे बाद शहर में जलापूर्ति की गई. पाइपलाइन के माध्यम से घरों में पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण शहर में अनुमंडलीय पानी टंकी के पास पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. सुबह से ही लोग पानी के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए.  सिर्फ बाईपास के माध्यम से शहर में जलापूर्ति की गई. जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-vulture-sight-the-gang-grabbing-the-plot-on-the-wall-of-goodness/">सरायकेला

: “नेकी की दीवार” पर भूखंड कब्जाने वाले गैंग की पड़ी गिद्ध दृष्टि 

अभी भी जारी है मेंटेनेंस का काम

गुरुवार की रात बड़ी बाजार के केबल लाइन और इंसुलेटर में खराबी आ जाने के कारण गुरुवार की रात और शुक्रवार को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही. शुक्रवार की रात रुक-रुक कर बिजली आती रही.  लेकिन उससे पीएचईडी फिडर को बिजली आपूर्ति संभव नहीं हो पाई जिस कारण या समस्या उत्पन्न हुई. हालांकि विभाग के लोग इसे सुधार का प्रयास करते रहे पर देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई थी.  देर रात उसे ठीक किया गया पर बड़े फॉल्ट के कारण वह भी कारगर नहीं हुआ.  किसी तरीके से शनिवार की सुबह में यह ठीक हुआ और पहले उसकी टेस्टिंग की गई.  उसके बाद बाईपास के माध्यम से शहर में पानी की आपुर्ति सुनिश्चित की गई. हालांकी जिन घरों में  बाईपास से पानी नहीं जा सका वे सभी फुट स्टेप और अनुमंडलीय पानी टंकी के पास पानी लेने के लिए अपने डब्बे रख कर वहीं पर जमे रहे. पीएचईडी की जानकारी के अनुसार अभी भी पाइप लाइन के इंटरनल मेंटेनेंस का काम जारी है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-worship-pandal-will-be-made-in-the-form-of-lord-shiva-chandanpur-in-bengal-will-be-electrically-decorated/">चाईबासा

: भगवान शिव के स्वरूप का बनेगा पूजा पंडाल, बंगाल के चंदनपुर की होगी विद्युत सज्जा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही