Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बिजली की अनियमित आपूर्ति से जलापूर्ति हो रही है बाधित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जेवियर नगर स्थित पीएचईडी के लिए अलग से बनाए गए फीडर में अनियमित बिजली की आपूर्ति होने से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है. बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरों में पानी की आपूर्ति होने में दिक्कतें आ रही हैं. घरों और फुट स्टेप में पानी तो आ रहा है पर एक घंटा चलने के बाद पानी बन्द हो जाता है. जल आपूर्ति की ऐसी स्थिति से पिछले 2 दिनों से लोग काफी परेशान हैं. एक बाल्टी पानी भरने के लिए लोगों को कम से कम आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति पूरे शहर में है. विभाग के अभियंता बता रहे हैं कि विद्युत की अनियमित आपूर्ति के कारण ऐसा हो रहा है. विद्युत आपूर्ति ठीक हो जाने से जलापूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा. ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि बिजली की आपूर्ति नियमित कब होगी. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ninth-meeting-of-jbcci-on-april-18-intuc-will-also-be-included/">धनबाद

: जेबीसीसीआई की नौवीं बैठक 18 अप्रैल को, इंटक भी होगी शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही