Search

 
 
 

चाईबासा : नीमडीह पंचायत में जलापूर्ति योजना अधूरी, ग्रामीण परेशान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नीमडीह पंचायत की चिर-प्रतीक्षित जलापूर्ति योजना में लगातार हो रही देरी से ग्रामीणों के साथ-साथ मुखिया भी परेशान है. अगर यह काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए तो पंचायत के दो बड़े-बड़े गांव सहित 19 टोले के लगभग सात हजार की जनसंख्या को इसके माध्यम से जलापूर्ति हो सकेगी. जानकारी के अनुसार विभाग के द्वारा पांच लाख लीटर की पानी टंकी योजना के तहत बनाई गई है तथा टंकी से ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइप भी बिछाया गया है. परंतु अब तक ग्रामीणों के घर तक पानी की पाइप लाइन नहीं पहुंच पाई है.  इससे ग्रामीण काफी परेशान है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-demand-for-investigation-of-corruption-in-development-plans-in-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा में विकास योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग

जल्द कार्य पूरा करने का प्रयास

पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि जल्द ही इस अधूरी पड़ी योजना का कार्य शुरू होगा और चरणबद्ध तरीके से कार्य होगा ताकि कोई पार्ट नहीं छूटे. उन्होंने बताया कि पानी टंकी से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइप लाइन को बिछाने का कार्य कर लिया गया है. जो बचे हुए कार्य हैं उनको करने के बाद घर-घर जलापूर्ति के तहत पानी की सप्लाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही