Search

चाईबासा : बाई तुईवीर गांव की जल मीनार डेढ़ साल से खराब, ग्रामीण परेशान

Ramendre Kumar Sinha  Chaibasa : सदर प्रखंड के बाई तूईवीर गांव में लगी जल मीनार पिछले डेढ़ साल से खराब पड़ी है. इतना ही नहीं जलमीनार को जिस बोरिंग से जोड़ा गया था, उसके हेड को भी कुछ लोगों ने चुरा लिया है. उसका सोलर प्लेट भी खराब हो गया है. जलमीनार खराब होने की वजह से ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. पानी लाने के लिए उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है. लेकिन पंचायत के जनप्रतिनिधि इस पर कोई सुध नहीं ले रहे हैं. (पढ़ें, जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-speeding-bus-overturns-in-kudada-sundernagar-dozens-of-passengers-injured/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर के कुदादा में तेज रफ्तार बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल)

सड़क किनारे लगे हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर  

जल मीनार खराब होने की वजह से ग्रामीणों को सड़क किनारे स्थित हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो यहां से कुछ दूरी पर स्थित है. गांव के मध्य विद्यालय डोंका साई में पानी की व्यवस्था अच्छी है. लेकिन उन्हें वहां से पानी लाने के लिए कम से कम आधा किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. इस बारे में पंचायत के जनप्रतिनिधि जय किशन बिरुली कहा कि पंचायत में समुचित फंड नहीं होने के कारण इसे ठीक नहीं कराया गया है. जैसी ही फंड आयेगा, इसे ठीक करवाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-deputation-of-officials-and-cleaning-workers-regarding-durga-puja/">लातेहार

: दुर्गा पूजा को लेकर पदाधिकारी व सफाई कर्मी प्रतिनियुक्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp