Search

चाईबासा : पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता - प्रो. बसंती

Chaibasa (Sukesh Kumar) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज चाईबासा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के तहत एनएसएस के वॉलेंटियर्स के द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बसंती कलुण्डिया उपस्थित थीं. जिन्होंने अपने हाथों से महाविद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है. ताकि हमें शुद्ध हवा और समय पर बरसात मिल सके. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-meeting-held-for-the-demand-of-giving-st-status-to-tribal-kudmi/">मनोहरपुर

: आदिवासी कुड़मी को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर बैठक आयोजित

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाने की जरूरत

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मुरारी लाल बैध भी उपस्थित थे. उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. डॉ. बैध ने कहा कि पर्यावरण से ही हम आगे बढ़ सकते हैं, पर्यावरण के बिना हम अधूरे हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए. जो पेड़ पौधे पहले से लगे हैं उनका भी संरक्षण होना चाहिए. कार्यक्रम में महाविद्यालय के चंद्रमोहन संवैया, संतोष सौरभ डे, भगवान कलुण्डिया, परमेश्वर जोजो और एनएसएस के रविन्द्र कुमार गोप, बबलू कोड़ा, आर्य प्रकाश सोय, राजलक्ष्मी, पूजा अग्रवाल, खुशी, सीता और बहुत सारे छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp