Search

 
 
 

चाईबासा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कॉलेज में वेबिनार आयोजित

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कॉलेज में शुक्रवार को वेबिनार का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मुदिता चंद्रा मौजूद रहीं. वर्ष 2023 की थीम डिजिट ऑल इनोवेशन इन टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वलिटी पर इन्होंने अपने विचार व्यक्त किए. प्राचार्या डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने मुख्य वक्ता व सभी प्रोफेसर्स एवं छात्राओं का स्वागत किया. वेबिनार का संचालन डॉ अर्पित सुमन, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर के द्वारा किया गया और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मनाए जाने के उद्देश्य से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-central-ramnavami-akhara-committee-will-be-reconstituted-decision-taken-after-meeting/">चक्रधरपुर

: केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमेटी का होगा पुनर्गठन, बैठक कर लिया गया निर्णय

महिलाएं रच रही इतिहास

मुख्य वक्ता डॉ मुदिता ने हमें सशक्तिकरण की आवश्यकता क्यों पड़ रही इस प्रश्न के साथ अपने वक्तव्य की शुरुवात की. कहा कि झारखंड की महिलाएं कृषि के क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं. हमारी प्रतियोगिता किसी पुरुष से नहीं बल्कि स्वयं से हैं. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुचिता बाड़ा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. वेबिनार में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डोरिस मिंज, प्रो मुबारक करीम, प्रो सुजाता किस्पोट्टा, प्रो सीतेंद्र रंजन सिंह, डॉ अंजना सिंह, डॉ मंजू सहाय एवं बी एड सेमेस्टर वन और तीन की छात्राएं जुड़ी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही