Search

 
 
 

चाईबासा : नेपाल से लौटने पर कबड्डी कोऑर्डिनेटर जयंती देवगम का स्वागत

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : नेपाल में आयोजित भारत-इंडो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने गांव लौटी कबड्डी कोऑर्डिनेटर जयंती देवगम का मतकमहातु में स्वागत किया गया. स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में मतकमहातु की रहनेवाली जयंती देवगम ने बतौर कबड्डी कोऑर्डिनेटर हिस्सा लिया था. तीन दिनों तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की कबड्डी टीम भी शामिल हुई थी. मतकमहातु की पंचायत समिति सदस्य मंजू देवगम की अगुवाई में बुधवार को ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर जयंती देवगम का स्वागत किया. इस अवसर पर मंजू देवगम ने कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना गर्व की बात है. मौके पर चाहत देवगम, संध्या देवगम, मानकी देवगम, अमित नाग, देवाशीष पिंगुवा, किस्मत जामुदा, तुराम बारी, मनीष सावैयां, साधु तिरिया समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-deputy-commissioner-inspected-badamara-upgraded-middle-school/">चाकुलिया

: उपायुक्त ने किया बड़ामारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही