Search

 
 
 

चाईबासा : वन विभाग में प्रोन्नति पाने वाले लिपिकों का स्वागत

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : वन भवन स्थित सारंडा राजकीय व्यापार प्रमंडल चाईबासा के परिसर में वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम लगन राय ने की. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-concept-of-development-without-the-progress-of-women-is-redundant-amarendu-prakash/">बोकारो

: महिलाओं की प्रगति के बिना विकास की परिकल्पना बेमानी : अमरेन्दु प्रकाश
बैठक में जिला मंत्री धर्मेन्द्र महतो ने कई बिन्दुओं पर जानकारी दी. इस मौके पर अध्यक्ष राम लगन राय ने सहायक लिपिक से प्रधान लिपिक के पद पर प्रोन्नत हुए प्रधान लिपिक वीरेन्द्र दासव्या, सालुका कान्डेयांग, सिदयु हेम्ब्रम को सम्मानित किया. मौके पर सभी सदस्यों के साथ होली मिलन समारोह भी मनाया गया. समारोह में निकुंज बिहारी महतो, हरिश चंद्र गोप, गोपाल मुंडा, महेश्वर पातर, पालेश्वर महतो, जॉन कान्डेयांग, विक्टोरिया एक्का, राजा राम हेम्ब्रोम तथा लिल लबाना कालुन्डिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही