Search

 
 
 

चाईबासा : कार्यपालक अभियंता से मिलने गये चेंबर के पदाधिकारियों को मिला गड्ढों को भरने का आश्वासन

 
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राजकुमार ओझा के नेतृत्व में शनिवार को पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जेसन होरो से मिलकर जलापूर्ति योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान पदाधिकारियों ने पाइपलाइन को बिछाने में कितना काम बाकी सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली. इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया की पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है. अभी टेस्टिंग की जा रही है और शीघ्र ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा. वहीं, चेंबर के प्रतिनिधियों ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के नाम पर विभाग द्वारा जगह-जगह गड्ढा खोद दिया जाता है, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस पर कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया. इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, ओमप्रकाश केडिया, इम्तियाज खान व अन्य पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-sdo-launched-vehicle-checking-campaign-against-illegal-mining-and-transportation/">चाईबासा

: अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध सदर एसडीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही