Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम ने चतरा को चार विकेट से हराया

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कोडरमा में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-बी के अपने अंतिम लीग मैच में गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम ने चतरा को चार विकेट से पराजित कर दिया. इस प्रकार ग्रुप लीग के अपने तीनों मैच जीतकर पश्चिम सिंहभूम की टीम 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और इसका सुपर डिवीजन में खेलना पक्का हो गया है. पुलिस लाईन ग्राउंड चंदबारा (कोडरमा) में खेले गए मैच में टॉस चतरा के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चतरा ने 40.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए. सबसे अच्छी बल्लेबाजी सचिन कुमार ने की जिसने आठ चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में प्रेमचंद कुमार ने 17, रोहित यादव ने 16, एवं सौरभ तथा पीयूष ने 15-15 रनों का योगदान दिया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से अनीश कुमार दास, ह्रितिक सेठ एवं पीयूष त्यागी ने दो-दो विकेट तथा अर्चित अगस्तिन कुजूर, शुभम ओझा एवं सत्यम सिंह ने एक-एक विकेट लिए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-197-crpf-distributed-essential-items-among-the-villagers/">नोवामुंडी

: 197 सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच जरूरत के सामान का किया वितरण

ह्रितिक सेठ को "मैन आफ द मैच" का पुरस्कार

जीत के लिए निर्धारित 50 ओवर में 149 रनों का पीछा करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने लक्ष्य को 29 ओवर में हासिल कर लिया. हलांकि इस प्रयास में उनके छह बल्लेबाज पैविलियन लौट गए. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले कार्तिक कृष्णा ने एक बार फिर बल्ले से अपना दम दिखाया और तीन चौकों की मदद से 33 नाबाद रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-national-deworming-day-started-by-feeding-albendazole-medicine-to-children/">घाटशिला

: बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ
अन्य बल्लेबाजों में अर्चित अगस्तिन कुजूर ने चार चौकों की मदद से 25, दोनों उद्घाटक बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह एवं आमर्त्य चौधरी ने 20-20 रनों का योगदान दिया. जबकि कप्तान दिव्यांशु यादव ने 17 रन बनाए. हलांकि 78 रन के स्कोर पर पश्चिमी सिंहभूम के पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाजों पैविलियन लौट चुके थे. इसके बाद छठे विकेट के लिए कार्तिक कृष्णा एवं अर्चित अगस्तिन कुजूर ने 52 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिलाई. चतरा की ओर से कप्तान पीयूष राज ने तीन तथा विजय कुमार माली ने दो विकेट चटकाए. पश्चिमी सिंहभूम के गेंदबाज ह्रितिक सेठ को "मैन आफ द मैच" के पुरस्कार मिला.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही