Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : एकतरफा मुकाबले में पश्चिम सिंहभूम ने गढ़वा को 204 रनों से हराया

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता खेला जा रहा है. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में पश्चिम सिंहभूम की टीम ने एकतरफा मुकाबले में गढ़वा की टीम को 204 रनों से पराजित कर दिया. इस तरह पश्चिम सिंहभूम की टीम तीनों मैच जीतकर सुपर डिवीजन में अपना स्थान सुनिश्चित कर ली है. आज टाॅस पश्चिम सिंहभूम टीम के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए पश्चिम सिंहभूम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 238 रनों का स्कोर बनाया. प सिंहभूम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए साकेत कुमार सिंह ने 73 गेंदो पर 4 चौकों की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में जैनुल हक ने 33 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 38 रन, कृपा सिंधु ने 55 गेंदो पर 6 चौकों की मदद से 25 रन, अर्चित अगस्तीन कुजूर ने 14 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 रन और नितेश पासवान ने 15 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 रनों का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब
गढ़वा की ओर गेंदबाजी करते हुए मानस तिवारी ने 36 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि अर्पित गिरी और नितेश गुप्ता को एक-एक विकेट मिला. जीत के लिए 239 रनों का पीछा करने उतरी गढ़वा की टीम 22.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 34 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 204 रन दूर रह गई. गढ़वा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल कुमार ने 42 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए. प सिंहभूम की ओर फैजान अंसारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 5 विकेट लिए. रितिक सेठ ने 10 रन देकर 4 विकेट और अर्चित अगस्तीन कुजूर ने 7 रन देकर 1 विकेट लिए. आज के मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने के लिए पश्चिम सिंहभूम के फैजान अंसारी को मैन ऑफ द मैच दिया गया. उन्हें यह पुरस्कार जेएससीए के लाइफ मेम्बर सह पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही