Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कोडरमा में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर डिवीजन मुकाबले में सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम ने गिरिडीह को हरा दिया. पश्चिमी सिंहभूम की इस शानदार जीत में साकेत कुमार सिंह एवं ह्रितिक सेठ की अहम भूमिका रही. साकेत कुमार सिंह ने जहां शतकीय पारी खेली वहीं ह्रितिक सेठ ने घातक गेंदबाजी की. इनके बदौलत एकतरफा मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम ने गिरिडीह को 199 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. इससे पूर्व शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम एवं धनबाद के बीच खेला जाने वाला पहला सुपर डिवीजन मैच भारी बारिश के कारण नहीं हो सका जिसके कारण दोनों टीमों को बराबर अंक बांट दिए गए. आज की जीत के साथ पश्चिमी सिंहभूम के कुल 6 अंक हो गए हैं. मंगलवार को सुपर डिवीजन के अंतिम मैच में धनबाद का मुकाबला गिरिडीह से होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-departments-energy-fair-in-ranidih-on-april-25/">जमशेदपुर
: रानीडीह में विद्युत विभाग का ऊर्जा मेला 25 अप्रैल को
में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दम
: रानीडीह में विद्युत विभाग का ऊर्जा मेला 25 अप्रैल को
सलामी बल्लेबाजों ने की पहले विकेट के लिए 208 रनों की रिकार्ड साझेदारी
मंगलवार को गिरिडीह की टीम अगर धनबाद को पराजित कर देती है तो पश्चिमी सिंहभूम का फाइनल में खेलना पक्का हो जाएगा वहीं अगर धनबाद की टीम जीतती है तो पश्चिमी सिंहभूम एवं धनबाद के बराबर अंक हो जाएंगे और फाइनल में खेलने का फैसला नेट रन रेट के आधार पर तय होगा. सोमवार को कोडरमा के चंदवारा स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में खेले गए मैच में टॉस गिरिडीह के कप्तान ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. उनका यह निर्णय बिल्कुल गलत साबित हुआ जब पश्चिमी सिंहभूम के दोनों उद्घाटक बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह एवं आमर्त्य चौधरी ने पहले विकेट के लिए 208 रनों की रिकार्ड साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 265 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/players-showed-strength-for-selection-of-center-of-excellence-in-hazaribagh/">हजारीबागमें सेंटर ऑफ एक्सेलेंस चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Leave a Comment