Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम बसपा का पुनर्गठन, जेम्स बने अध्यक्ष

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की शुक्रवार को चाईबासा परिसदन में प्रदेशी लाल मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी जीसी दिनकर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश प्रभारी मरामबाबु चिरगया एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता मौजूद थे. इनकी उपस्थिति में जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. कमेटी में जिला अध्यक्ष जेम्स हेम्ब्रम को बनाया गया है. महासचिव प्रदेशी लाल मुंडा, सचिव शंकर देवगम, कोषाध्यक्ष शशि भूषण, जिला प्रभारी तुरी सुन्डी और नरेश राम को बनाया गया है. झारखंड प्रदेश प्रभारी ने जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के अनुमोदन से प्रत्येक विधानसभा स्तरीय कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : जेएससीए">https://lagatar.in/anticipatory-bail-plea-of-former-jsca-secretary-rajesh-verma-treasurer-govinda-mukherjee-rejected/">जेएससीए

के पूर्व सचिव राजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंदा मुखर्जी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
विधानसभा स्तरीय कमेटी बनाने के एक माह के अंदर बूथ स्तरीय कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया है. अक्टूबर में तिथि निर्धारित कर झारखंड प्रदेश कमेटी को अवगत कराया जाये. निर्धारित तिथि में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल कमिटी से 10-10 प्रतिनिधि को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. बैठक में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का संदेश एवं सख्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. अन्त में सनातन संवैया ने धन्यवाद दिया. बैठक में शशिभूषण, निर्देश राम, शंकर देवगम, शिव शंकर सुन्डी, सुरेश दास, राजेश पूर्ति, तुरी सुन्डी, सोनाराम हेम्ब्रम, उदय समाड, मानसिंह सुन्डी, मानकी बानरा, घनश्याम पान, डोबरो गोप, पांडू मूर्मू, सोमा पूर्ति, सिद्धेश्वर सिंह, रामू राम, दिनेश संवैया, मानकी गोटसोरा आदि उपस्थित थे.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही