Search

 
 
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर की बैठक संपन्न, 15 सितंबर को एजीएम

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सत्र 2023-2025 की सातवीं बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट सनसाइन में चैंबर के अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई. इसमें पिछली बैठक के कार्यों की संपुष्टि की गई और वार्षिक आमसभा (एजीएम) के बारे में विस्तृत चर्चा की गई. 15 सितंबर को पिल्लई हॉल चाईबासा में एजीएम करने का निर्णय लिया गया. इस आमसभा का संयोजक पवन अग्रवाल को बनाया गया है. संविधान संशोधन समिति द्वारा संविधान में कुछ संशोधन कर कार्य समिति के समक्ष रखा गया. कार्यसमिति ने संशोधित नियमावली को अपनी सहमति प्रदान कर दी. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-station-in-charge-and-si-honored-for-revealing-theft/">Adityapur

: चोरी का खुलासा करने पर थाना प्रभारी व एसआई किये गये सम्मानित
इसके पश्चात संशोधित नियमावली वार्षिक आमसभा में सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी. इसके बाद यह नियमावली पूर्ण रूप से कार्य करेगी. इस वर्ष डाक बम सेवा समिति का एक चलंत शिविर चैंबर की ओर से आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासचिव संतोष सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहसचिव मुदस्सर इमाम खान, कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका, अजय गुप्ता,राधा मोहन बनर्जी, जगविंदर सिंह, छोटू लाल गुप्ता, अभिषेक चौरसिया, पंकज आहूजा, दिनेश फिरोजी वाला, पवन अग्रवाल और चेंबर के सम्मानित सदस्य गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/new-executive-lounge-inaugurated-at-ranchi-airport/">रांची

एयरपोर्ट में नये एक्जीक्यूटिव लाउंज का शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही