Search

 
 
 

चाईबासा : चक्रधरपुर में सदस्यता अभियान चलाएगा पश्चिम सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स

 
Chaibasa (ramendra sinha) : पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में सत्र 2021-23 की सातवीं कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय यस कजिन चाईबासा में बुलाई गई. इसमें पिछले बैठक में दिए गए कार्यों की संपुष्टि की गई तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 जुलाई को चक्रधरपुर अनुमंडल में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. उसके बाद पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. सभी सदस्यों का पहचान पत्र भी बनाया जाएगा. ताकि आने वाले समय में उसका सही उपयोग हो सके. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-successful-students-were-honored-in-the-matriculation-examination-in-anand-marg-school/">चाकुलिया

: आनंद मार्ग स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा में सफल विद्यार्थी किए गए सम्मानित

हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की गई

चाईबासा बाईपास रोड पर हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए और पुलिस लाइन वाली सड़क जर्जर अवस्था में हो चुकी है. उसके लिए सड़क सुरक्षा समिति के मीटिंग में इस बात को रखा गया. कोषाध्यक्ष श्याम गोयनका के ने मासिक आय-व्यय का ब्यौरा दिया. बैठक में उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव पंकज भालोतिया, सह सचिव छोटे लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्याम गोयंका, इम्तियाज खान, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मोहित सुल्तानिया, संजय प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल लाट, राशिद अली मुदस्सर खान के साथ ही अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही