Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सुपर डिवीजन में पश्चिमी सिंहभूम ने खूंटी को हराया

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हजारीबाग में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर -19 (प्लेट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर डिवीजन मुकाबले में शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम ने खूंटी को एकतरफा मुकाबले में 100 रनों से पराजित कर शानदार शुरुआत की. शनिवार को सुपर डिवीजन के दूसरे मैच में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला गोड्डा से होगा. शनिवार को अगर पश्चिमी सिंहभूम की टीम गोड्डा को पराजित कर देती है तो इसे चैंपियन होने का गौरव प्राप्त हो जाएगा. हजारीबाग के वेल्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस पश्चिमी सिंहभूम के कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-varsha-patel-murder-case-no-testimony-in-defense/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल हत्याकांड- बचाव पक्ष में नहीं हुई गवाही
हालांकि पश्चिमी सिंहभूम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसके दो विकेट मात्र मात्र पांच रन के स्कोर पर ही गिर गए. लेकिन तीसरे विकेट के लिए कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल एवं तौसिफ अहमद ने 48 रनों की साझेदारी निभाकर टीम की स्थिति को सम्हाला परंतु 53 के स्कोर पर ही दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही पारी एक बार पुनः लड़खड़ा गई, परंतु बाद के बल्लेबाजों में जन्मजय सिंह, विशाल साव एवं सुधांशु पाल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि पश्चिमी सिंहभूम की पूरी टीम 49.2 ओवर में 199 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई. इस टीम की ओर से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुधांशु पाल ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए दस चौकों एवं एक छक्का की मदद से 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-many-programs-organized-on-the-fifth-day-of-netaji-subhash-chandra-bose-birth-anniversary-celebrations/">बहरागोड़ा

: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह के पांचवें दिन कई कार्यक्रम आयोजित
अन्य बल्लेबाजों में जन्मजय सिंह ने पांच चौकों की सहायता से 40 रन, तथा सिद्धार्थ अग्रवाल एवं विशाल साव ने 21-21 रनों का योगदान दिया. खूंटी की ओर से दिव्यांशु कुमार सिंह ने 23 रन देकर चार विकेट तथा सत्यम सिंह ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए. रामाधीष प्रसाद, हर्ष ज्ञानी एवं मीत जैन को एक-एक सफलता हाथ लगी. जीत के लिए निर्धारित 50 ओवर में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी जिला की पूरी टीम 35.4 ओवर में 100 रन बनाकर आल आउट हो गई और 99 रनों से मैच गंवा बैठी. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/the-goal-for-which-you-took-up-guns-now-achieve-it-through-government-schemes-hemant/">जिस

लक्ष्य के लिए आपने बंदूकें उठायी, अब उसे सरकारी योजनाओं से हासिल करें- हेमंत
खूंटी की ओर से बलराम नायक ने 28, अकिब जावेद ने 21 तथा रामाधीष प्रसाद ने 11 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सुधांशु पाल ने गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया और मात्र 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए. रही सही कसर अखिलेश यादव ने पूरी कर दी जिसने 21 रन खर्च कर तीन विकेट अपने नाम किए. विशाल साव को दो तथा सिद्धार्थ अग्रवाल एवं उत्कर्ष सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी. मैच में शानदार आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले पश्चिमी सिंहभूम के सुधांशु पाल को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही