Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अनुराग संजय पूर्ति के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट टीम घोषित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 21 मार्च से रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एचपी बोधनबाला ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाले अंतर जिला सीनियर (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है. अनुराग संजय पूर्ति को एक बार पुनः टीम की कमान सौंपी गई है. ज्ञातव्य हो कि अनुराग संजय की कप्तानी में ही गत सत्र में पश्चिमी सिंहभूम की टीम इस प्रतियोगिता में फाइनल खेली थी और उपविजेता रही थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-an-unknown-person-died-after-being-hit-by-a-train-near-kokapara-railway-station/">चाकुलिया

: कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

पूरी टीम इस प्रकार है

अनुराग संजय पूर्ति (कप्तान), अरविंद कुमार (विकेटकीपर), जयप्रकाश राजपूत, मयंक पॉल, समीक कर्मकार, प्रियांशु श्रीवास्तव, कुमार करण, हिमांशु शर्मा, हर्ष कुमार, मो. शाकिब, उमर मलिक, वरूण कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, आयुष पाल, विशाल टी साव को टीम में शामिल किया गया है. पिछले सत्र में टीम को फाइनल मुकाबले तक ले जाने में अहम भूमिका निभानेवाले पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं वर्तमान में सेरसा चक्रधरपुर से खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज मधुसूदन तंतुबाई को एक बार पुनः टीम का कोच सह मैनेजर नियुक्त किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही