Search

 
 
 

Chaibasa  :  पश्चिमी सिंहभूम जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता शुरू

 
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को होगी जमशेदपुर में
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के तत्वावधान में 12वीं जिला स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यस्तम जीवन शैली में योग एवं ध्यान मानसिक व शारीरिक एकाग्रचित्तता और उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. ऐसे आयोजन इसके प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करते हैं, जिले भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को देखकर प्रसन्नता हो रही है. आयोजक और प्रायोजक एसआर रूंगटा ग्रुप दोनों ही बधाई के पात्र हैं. शेखर खीरवाल धर्मशाला चाईबासा में आयोजित इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे. प्रतियोगिता में चाईबासा सदर के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों चक्रधरपुर, सोनुवा, मनोहरपुर, खूंटपानी, झींकपानी, तांतनगर, नोवामुंडी, हाटगम्हरिया, मंझारी से 195 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-117th-martyrdom-day-of-khudiram-bose-celebrated/">Chandil

: खुदीराम बोस का 117वां शहादत दिवस मनाया गया
मालूम हो कि बालक और बालिका के लिए आयु 8 से 25 प्लस तक अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. निर्णायक मंडली में सुनील प्रजापति, संजय चिरानिया, हिमानी लकड़ा, पूजा नायक, सुमित विश्वकर्मा, गौरव प्रसाद, सोम नायक, चंदन शीट और सिद्धार्थ प्रसाद शामिल थे. सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल ने एसआर रूंगटा ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता को प्रारंभ से ही उनके द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है. प्रतियोगिता कई चरणों में विभिन्न 10 आसनों के प्रदर्शन पर आधारित है, सभी प्रतिभागी अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-grand-alliance-government-will-be-formed-again-in-jharkhand-mangal-kalindi/">Jamshedpur

: झारखंड में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार – मंगल कालिंदी
प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर है जो योगासन की लोकप्रियता का परिचायक है. इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयन प्रक्रिया 17 अगस्त को स्थानीय रुंगटा मैरेज हाउस में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 एवं 26 अगस्त को जमशेदपुर में किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मेहता, इरशाद अली, जहांगीर आलम, मासूम परवीन, दीपक प्रसाद, सिद्धार्थ अग्रवाल गोविंद अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, कृष्ण दोदराजका, राजेश अग्रवाल, हारु दास, निलेश कुमार, अरूण विश्वकर्मा, सुमित खीरवाल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :  Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-man-crossing-railway-track-dies-after-being-hit-by-train/">Goilkera

: रेलवे ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही