Search

 
 
 

चाईबासा : विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के मामले में पश्चिम सिंहभूम धनी – डॉ. ओम प्रकाश

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला आयुष केंद्र में रविवार को धनवंतरी दिवस मनाया गय. इस मौके पर जिला आयुष पदाधिकारी सह प्राचार्य चिकित्सा ओम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर इस दिवस का उद्घाटन किया. उन्होंने आयुष की महत्ता पर जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिला विभिन्न प्रकार की औषधी वनस्पतियों से भरा पड़ा है, जिन्हें पहचानने की जरूरत है. इनकी पहचान हो जाने के बाद बहुत सारी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है. इसलिए इन वनस्पतियों के बारे में जानकारी और उनका संरक्षण अति आवश्यक है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-worship-of-agricultural-machinery-and-livestock-will-be-done-at-bandana-and-sohrai-preparations-begin/">चांडिल

: बांदना व सोहराय पर कृषि यंत्र व पशुधन की होगी पूजा, तैयारी शुरू

पौधों की पहचान और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी रखना जरूरी

उन्होंने कहा कि हमारे आसपास बहुत सारी वनस्पतियां ऐसी हैं जिनकी विशेषताओं के बारे में हम नहीं जानते. इसलिए लोगों को ऐसे पौधों की पहचान और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी रखना जरूरी है, ताकि आम जनों को इसका लाभ मिल सके. इस दौरान बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधियों के साथ आयुष के विभिन्न प्रखंडों में तैनात तांतनगर से राहुल हेम्ब्रम, खूंटपानी से सुनीता हेंब्रम, बड़ाजामदा से टिम्बा रानी हेंब्रम, मंझारी से दीपक गुड़िया, खूंटपानी से सूर्य भूषण देवगम तथा आरबीएसके व आयुष चिकित्सक लक्ष्मी हंसदा कुईडा, संगीता मुंडाइन चाईबासा तथा वनस हर्बल केयर के मूलचंद उपाध्याय आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-two-minor-girls-missing-relatives-appeal-to-police-for-help/">किरीबुरू

: दो नाबालिक लड़की लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही