Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम अंडर-16 क्रिकेट टीम की हुई घोषणा, दिव्यांशु बने कप्तान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन के तत्वावधान में 16 अप्रैल से कोडरमा में शुरू हो रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है. दिव्यांशु यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है. लगभग दो सप्ताह तक बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में चले कैंप एवं अभ्यास मैच के बाद सज्जन शर्मा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति ने टीम को अंतिम रूप दिया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-will-return-to-work-from-april-15-decision-taken-in-the-meeting/">जमशेदपुर

: 15 अप्रैल से कार्य पर लौटेंगे अधिवक्ता, बैठक में लिया गया निर्णय

पूरी टीम इस प्रकार है

दिव्यांशु यादव (कप्तान) आमर्त्य चौधरी,अनिश कुमार दास, ह्रितिक सेठ, अमित राज सिंहदेव, साकेत कुमार सिंह, आदित्य चौधरी, अर्चित, अगस्तिन कुजूर सत्यम सिंह ,शुभम ओझा,पीयूष त्यागी,कार्तिक कृष्णा ललित सिंह भोज,जैनुल हक ,इश्तेखार आलम,कोच सह मैनेजर - प्रणय कुमार इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-will-return-to-work-from-april-15-decision-taken-in-the-meeting/">जमशेदपुर

: 15 अप्रैल से कार्य पर लौटेंगे अधिवक्ता, बैठक में लिया गया निर्णय

15 अप्रैल को टीम कोडरमा के लिए करेगी प्रस्थान

अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम की टीम 15 अप्रैल को अहले सुबह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से कोडरमा के लिए प्रस्थान करेगी. जहां पश्चिमी सिंहभूम का पहला मैच रामगढ़ से 16 अप्रैल को, दूसरा मैच मेजबान कोडरमा से 18 अप्रैल को तथा अंतिम लीग मैच 20 अप्रैल को चतरा से खेला जाना है. ग्रुप लीग मैच की समाप्ति के बाद अगर टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रहती है तो सुपर डिवीजन के मुकाबले 23 एवं 24 अप्रैल को कोडरमा में ही खेले जाएंगे जबकि फाईनल मैच 27 अप्रैल को हजारीबाग में खेला जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trainee-loco-pilot-hanged-himself-in-the-hostel-of-loco-training-center/">जमशेदपुर

: लोको ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही