Search

 
 
 

चाईबासा : राजभवन धरना में पश्चिमी सिंहभूम उर्दू शिक्षक संघ लेगी भाग : शमशेर

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा है कि 21 जनवरी के प्रस्तावित राजभवन धरना कार्यक्रम में जिला से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि झारखण्ड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के बैनर तले वृहत धरना कार्यक्रम प्रस्तावित है. यह धरना शिक्षकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. 21 जनवरी को राजभवन के समक्ष शिक्षा एवं शिक्षक बचाओ आंदोलन के तहत एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा. ये धरना शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए काफी अहम है. इस धरना में मुख्य रूप से उत्क्रमित वेतनमान, एमएसीपी का लाभ, प्रधानाध्यापक सहित सभी ग्रेड में प्रोन्नति, अंतर जिला स्थानान्तरण, शिक्षकों की सेवानिवृति उम्र 6 2 वर्ष करने, शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2021 में सहायक आचार्य पद का वेतनमान ग्रेड पे 4200 एवं 4600 करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से पुर्णतः मुक्त रखने की मांगें शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-cm-raghuvar-gave-new-year-wishes-to-the-people-of-jharkhand/">जमशेदपुर

: पूर्व सीएम रघुवर ने झारखंड वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
इसके साथ ही उर्दू शिक्षक संघ की ओर से उर्दू स्कूलों में केवल उर्दू के जानकार शिक्षकों को ही पदस्थापित करने, उर्दू में सभी विषयों की पुस्तक उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें शामिल की जाएगी. शमशेर ने कहा कि जिला के जो शिक्षक-शिक्षिका धरना कार्यक्रम में शामिल होने जाने के इच्छुक हैं, अपना नाम सूची में दर्ज करा लें, जिससे पहले ही वाहन आदि की व्यवस्था की जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही