Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम की टीम राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट की बनी चैंपियन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. रांची में सोमवार को हुए इस प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम की टीम ने कोल इंडिया द्वारा संचालित झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की टीम को ट्राई ब्रेकर मुकाबले में 3-2 से पराजित किया है. इस जीत के साथ ही पश्चिम सिंहभूम की पूर्व टीम नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गई है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-ccl-worker-shot-dead-police-engaged-in-investigation/">रामगढ़

: सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जिले के उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने टीम को दी ढेर सारी शुभकामनाएं

विदित हो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम की टीम ने पिछली बार की चैंपियन सेल तथा बोकारो की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. पश्चिम सिंहभूम की टीम की इस सफलता पर जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल सहित सभी अधिकारियों ने टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. टीम के कोच सोनाराम चाम्पिया ने कहा कि बच्चों ने काफी उम्दा प्रदर्शन किया और झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की टीम को ट्राई ब्रेकर में 3-2 से पराजित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tribute-paid-to-the-president-of-pan-tanti-weavers-association/">आदित्यपुर

: पान तांती बुनकर संघ के अध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही