Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम की लगातार तीसरी जीत, गुमला को 100 रनों से हराया

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बोकारो में चल रहे अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप लीग मैच में आज पश्चिमी सिंहभूम ने गुमला को एकतरफा मुकाबले में सौ रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. इस प्रकार अपने पहले तीनों लीग मैच जीतकर पश्चिम सिंहभूम की टीम बारह अंकों के साथ अपने ग्रुप में पहले स्थान पर बरकरार है और इसका सुपर डिवीजन में क्वालीफाई करना लगभग तय है. कल ग्रुप के अंतिम लीग मैच में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला जामताड़ा से होगा. इसे भी पढ़ेंन्‍यूजीलैंड">https://lagatar.in/target-of-386-to-win-new-zealand-rohit-gill-and-hardik-washed-kiwi-bowlers-like-this/">न्‍यूजीलैंड

को जीत के ल‍िए 386 का लक्ष्‍य, रोह‍ित, ग‍िल और हार्दिक ने कीवी गेंदबाजों को ऐसे धोया

गुमला के कप्तान ने टॉस जीत किया था क्षेत्ररक्षण का फैसला

बोकारो के सेल ग्राउंड पर खेले गए मंगलवार के मैच में टॉस गुमला के कप्तान ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. उनका यह निर्णय सही साबित हुआ जब पश्चिमी सिंहभूम के तीन महत्वपूर्ण विकेट मात्र 39 रन पर गिर गए परन्तु चौथे विकेट के लिए मोहिब अब्बास और जन्मजय सिंह ने 98 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाकर टीम को संकट से उबारा. बाद में नीचले क्रम में सुधांशु पाल एवं विशाल साव ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोईब अब्बास ने सात चौकों की मदद से 54 रन, जन्मजय सिंह ने चार चौकों की मदद से धैर्यपूर्ण 53 रन, हरफनमौला सुधांशु पाल ने चार चौकों एवं एक छक्का की मदद से 40 रन एवं वामहस्त गेंदबाज विशाल टी साव ने पांच चौकों की मदद से 35 नाबाद रन बनाए. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-chhatra-morcha-locks-the-branch-office-of-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय के ब्रांच ऑफिस में झारखंड छात्र मोर्चा ने जड़ा ताला

गुमला की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे विक्की मछुवा

गुमला जिला की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्की मछुवा ने 48 रन देकर तीन विकेट तथा विक्की साहु ने 31 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. आयुष राज एवं कप्तान सन्नी कुमार को एक-एक विकेट हासिल हुआ. जीत के लिए 50 ओवरों में 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुमला की पूरी टीम 40.1 ओवर में मात्र 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 100 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी. इस टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज आयुष राज रहे जिसने छह चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे. शेष बल्लेबाजों में पिंटु कुमार राय ने 14 एवं विक्की मछुआ ने 11 रन बनाए. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dont-be-a-job-seeker-be-a-creator-yourself-dr-sanjay/">धनबाद:

रोज़गार पाने वाला नहीं, खुद बनें सृजनकर्ता : डॉ संजय

अखिलेश यादव ने 29 रन देकर चार विकेट झटके

पश्चिमी सिंहभूम की ओर से अखिलेश यादव ने सबसे घातक गेंदबाजी की जिसने 6.1 ओवर में मात्र 29 रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया. तेज गेंदबाज वरूण कुमार सिंह को दो विकेट तथा सुधांशु पाल, यशस्वी गौतम एवं कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल को एक-एक विकेट मिला. मैच की खासियत यह रही कि पश्चिमी सिंहभूम के बामहस्त स्पिनर यशस्वी गौतम के पांचों ओवर मैडन रहे. आज के मैच हीरो पश्चिमी सिंहभूम के अखिलेश यादव रहे जिन्हें मैन आफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार मैच पर्यवेक्षक मिलन दत्ता ने प्रदान की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही