Search

चाईबासा : कोल्हान विवि के पीजी विभाग में वाई-फाई ठप, फोन पर बात करने में भी होती है परेशानी

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में बरसों से लगा वाई-फाई फिलहाल ठप पड़ा हुआ है. इसके कारण इंटरनेट की सेवाएं पूरी तरह से विभाग में बाधित है. विभाग में नेटवर्क की समस्या इतनी है कि फोन पर बात करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं, क्लास रूम में लगा डिजिटल बोर्ड भी पूरी तरह से बाधित है. डिजिटल बोर्ड लगे एक साल हो गया है, लेकिन शिक्षकों को ट्रेनिंग नहीं मिलने की वजह से फिलहाल ठप पड़ा हुआ है. हालांकि, शिक्षकों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या की वजह से बोर्ड का उपयोग नहीं हो पाता है. विदित हो कि कोल्हान विवि के पीजी विभाग में कुल 24 विभाग हैं, जिसमें विभाग के फर्स्ट फ्लोर के विभाग को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर विभाग में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है. [caption id="attachment_318839" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/kolhan-university-chaibasa-.jpg"

alt="" width="600" height="325" /> क्लास रूम में लगा डिजिटल बोर्ड.[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dav-reached-the-final-after-defeating-uvi-mahuldiha/">चाईबासा

: उवि महुलडीहा को पराजित कर डीएवी पहुंचा फाइनल में

तकनीकी समस्या के कारण बंद है वाई-फाई की सुविधा : डॉ. पीके पाणी

वहीं, नेटवर्क की समस्या में सुधार करने को लेकर विश्वविद्यालय ने पूरे पीजी विभाग और कोल्हान विश्वविद्यालय में वाई-फाई की सुविधा दी थी. लेकिन एक साल चलने के बाद वाई-फाई पूरी तरह से ठप हो गया है, अब किसी भी विभाग में वाई-फाई नहीं चलती है. हालांकि, विभाग में सेटअप तैयार हैं. साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय में लाखों की लागत से डिजिटल बोर्ड लगाया गया है. इस विषय में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि पीजी विभाग में वाई-फाई की सुविधा दी गई है, लेकिन तकनीकी समस्या के वजह से फिलहाल बंद है. जल्द ही इसको चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. नेटवर्क की समस्या पहले से है, जिसकी शिकायत मिल चुकी है. इसे भी पढ़े : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-the-effect-of-continuous-news-bdo-reached-the-house-of-the-disabled-old-lady-gave-the-wheelchair-and-returned-it/">मुसाबनी

: लगातार की खबर का असर- दिव्यांग वृद्धा के घर पहुंची बीडीओ, व्हीलचेयर दिया तो लौटा दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//