Search

 
 
 

चाईबासा : दंतैल हाथी ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचलकर मारा, एक सप्ताह में 17 मौतें

जिले में जंगली हाथियों का आतंक भयावह रूप लेता जा रहा है. मंगलवार देर रात फिर दंतैल हाथी ने गांव में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल कर मार डाला. इस तरह बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले से मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों में शोक और दहशत का माहौल है.
 

Chaibasa :  जिले में जंगली हाथियों का आतंक भयावह रूप लेता जा रहा है. मंगलवार देर रात फिर दंतैल हाथी ने गांव में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल कर मार डाला. इस तरह बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले से मरने वालों की संख्या 17 तक पहुंच गई है, जिससे ग्रामीणों में शोक और दहशत का माहौल है. 

 

घर में सो रहे परिवार पर हमला

प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार, पीड़ित परिवार अपने घर में सो रहा था. तभी मंगलवार की देर रात एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया और एक घर पर हमला कर दिया, जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.  

 

मकान तोड़ने के बाद हाथी अंदर घुस गया और घर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार का एक बच्चा किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा.

 

 घर क्षतिग्रस्त, लोगों में दहशत का माहौल

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह गांव के लोग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे. पांच लोगों की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया. लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण अत्यधिक भयभीत है.

 

उनका कहना है कि वन विभाग की ओर से हाथियों के आतंक को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने और हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर भगाने की मांग की है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही