Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : युवाओं को मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे : ज्ञानसिंह दोराईबुरु

Chaibasa (Sukesh kumar) : सामाजिक संस्था कोल्हान नितिर तुरतुंग के सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष माझीराम जामुदा के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत भालियाडीह स्थित आवास प्रांगण में मिलन समारोह का आयोजन किया. अध्यक्ष श्री जामुदा के सौजन्य से आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने अपने समाज के जरुरतमंद युवाओं को केरियर बनाने में लाइब्रेरी के माध्यम से नि: शुल्क कोचिंग देकर मदद करने का कार्य कायम रखने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें :क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-tournament-dav-public-school-became-the-champion-defeated-madhwatand-by-41-runs/">क्रिकेट

टूर्नामेंट : डीएवी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, मधवाटांड़ को 41 रन से दी करारी मात
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व उप श्रमायुक्त सह वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय, रांची के निदेशक ज्ञान सिंह दोराईबुरु ने कहा कि हम सकारात्मक सोच के साथ समाज के जरुरतमंद युवाओं का मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे. ताकि वे भटकाव से बच सकें. अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक माझीराम ने कहा कि समाज को सही दिशा दिखाना शिक्षित लोगों का दायित्व है और हम सभी अपना दायित्व युवाओं के सहयोग से निभा पा रहे हैं. यह अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि हम अपने उद्देश्य में सफल भी हो रहे हैं. चूंकि चाईबासा, चक्रधरपुर, तांतनगर और खरसावां में चल रहे नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत कई विद्यार्थियों का नौकरी हुई‌ है. इसे भी पढ़ें :तुर्की">https://lagatar.in/researcher-who-predicts-devastation-in-turkey-claims-severe-earthquake-will-occur-in-india-afghanistan-pakistan-too/">तुर्की

में हुई तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर का दावा, भारत,अफगानिस्तान,पाकिस्तान में भी आयेगा भीषण भूकंप!

सभी ने लजीज व्यंजन का उठाया लुत्फ 

मालूम हो कि कोल्हान नितिर तुरतुंग में सामाजिक सरोकार रखने वाले नौकरी पेशे व्यक्तियों द्वारा शिक्षित युवाओं के सहयोग से केरियर बनाने के लिए संघर्षरत विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग के जरिए मार्गदर्शन देने का काम किया जा रहा है. समारोह में सभी सदस्यों ने सामूहिक रुप से खुशनुमा माहौल में लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया. इससे पूर्व संस्था के सदस्यों ने माझीराम जामुदा एवं उनकी धर्मपत्नी को पारंपरिक तीरधनुष और पत्ते की टोपी प्रदान कर सम्मानित किया. मिलन समारोह में राजनगर के बीडीओ डांगुर सिंह कोड़ाह, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, डॉ. शिवचरण हांसदा,सैनिक वीरसिंह पुरती,बैंककर्मी सुखदेव बारी, नारायण बोदरा,शिक्षक कृष्णा देवगम,सिद्धेश्वर गागराई, रविन्द्र गिलुवा,मदन बोदरा, सत्यजीत हेम्ब्रम,सुरजा देवगम समेत काफी संख्या में पुरुष व महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :सिद्धार्थ-कियारा">https://lagatar.in/siddharth-kiara-did-grand-reception-party-in-mumbai-bollywood-celebs-attended-see-photo/">सिद्धार्थ-कियारा

ने मुंबई में किया ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही