Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सेवानिवृत्ति से पूर्व को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सभी समस्याओं का करेंगे निष्पादन

Chsibasa (Sukesh Kumar) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विभिन्न समस्याओं के संबंध में कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुलपति डॉ. गंगाधर पांडा और कुलसचिव डॉ. जयंत शेखर से शुक्रवार को मुलाकात की. कुलपति ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया. विद्यार्थियों ने कहा कि कोल्हान का एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव में चल रहा है. कहा कि लॉ कॉलेज में जेपीएससी के माध्यम से स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. विद्यार्थी अमर कुमार तिवारी ने कॉलेज के समस्याओं और मांगों से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-in-guva-barajamda-noamundi-married-women-worshiped-vat-savitri/">नोवामुंडी

: गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी में सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

इन समस्याओं के समाधान की मांग की

समस्याओं में सबसे प्रथम एलएलएम और पीएचडी की नामांकन सुविधा नहीं होने की समस्या, किताबों की समस्या, ग्रीष्म अवकाश में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की मांग, स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने की समस्या, कॉलेज की मरम्मत, बेंच बदलने एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में ज्ञापन दिया. कुलपति गंगाधर पांडा ने कहा कि हम सेवानिवृत्त के पहले जेपीएससी को स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन करेंगे. ग्रीष्म अवकाश में ऑनलाइन क्लास शुरू करवाएंगे. किताबों की पूर्ति समेत सभी समस्याओं का निष्पादन करवाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही