Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी 9 मई को होंगे सम्मानित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब के द्वारा पिछले दिनों आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा कर दी गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने बताया कि क्लब के सदस्य एवं उद्योगपति बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित यह प्रतियोगिता विगत 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों बच्चों ने भाग लिया था. कक्षा 1-10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित की गई थी, जिसका आयोजन दो पालियों में किया गया था. तीनों वर्गों से तीन सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-many-works-pending-due-to-the-end-of-the-tenure-of-ward-councilors/">चाईबासा

: वार्ड पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने से कई कार्य लंबित

सफल प्रतिभागी 9 मई को होंगे सम्मानित

उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं वहां मौजूद अभिभावकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया. सौरभ कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालयों में भी प्रेषित की जा रही है और सफल प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण 9 मई को संध्या 7 बजे स्थानीय बिहारी क्लब सेन टोला चाईबासा में किया जाएगा. क्लब की ओर से विद्यार्थियों से ये अनुरोध किया गया है की पुरस्कार वितरण के दिन विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालय द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र के साथ आए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही