Search

 
 
 

चाईबासा : खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के पहल से अनाथ बच्ची का हुआ कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन

 
Chaibasa (sukesh kumar) : खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने मानवता का परिचय देते हुए अनाथ बच्ची का कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन कराया. खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने एक अनाथ बच्ची को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को नामांकन कराया. मालूम रहे कि दोपाई पंचायत अंतर्गत लागिया गांव निवासी नंदी जामुदा का पिता स्व अर्जुन जामुदा व माता स्वर्गिय रंदाय जामुदा का निधन हो गया है. बच्ची नंदी जामुदा ने बताया कि जन्म के 3 महीने में ही उनका माता पिता का निधन हो गया है. उनके चाचा राजकुमार जामुदा ने पाल पोस कर बड़ा किया है. उनके घर की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उक्त बच्ची को आगे पढ़ाने में असमर्थ हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-wild-elephant-slams-middle-aged-and-injured-treatment-going-on-in-chc/">बहरागोड़ा

: जंगली हाथी ने अधेड़ को पटक कर किया जख्मी, सीएचसी में चल रहा इलाज
इसकी जानकारी दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा ने खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को दी. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कस्तुरबा के वाडेन से संपर्क कर बच्ची का नामांकन 11 कक्षा में कराया. वहीं आगे भी बच्ची का भविष्य के लिए सहयोग करने की बात कही. मौके पर दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र बोदरा, उप मुखिया जगरनाथ तांती, राजकुमार जामुदा, वाडेन सुशीला टोपनो, शिक्षिका सुपिरिया सामड उपस्थिति थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही