Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मंझारी प्रखंड के पंगा गांव की 35 वर्षीय महिला खैरी कुंकल ने शनिवार की शाम आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. जब उसकी खोजबीन की गई तो उसे गांव के पास लोगों ने आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया. परिवार को लोगों ने उसे उतारने की कोशिश की पर मुंडा के हस्तक्षेप के बाद उसे रोक दिया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने रविवार सुबह उसके शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुट गई है. ग्रामीणों ने ऐसी आशंका जताई कि पारिवारिक विवाद के कारण मृतक ने यह कदम उठाया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-villagers-threatened-by-employees-who-came-to-measure-government-land/">जमशेदपुर
: सरकारी जमीन की मापी करने आए कर्मचारियों ने ग्रामीणों को धमकाया
[wpse_comments_template]

Leave a Comment