Search

 
 
 

चाईबासा : राधेश्याम बस की चपेट में आने से महिला की मौत

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अनियंत्रित तेज रफ्तार राधेश्याम बस की चपेट में आने से घायल महिला की सदर अस्पताल से जमशेदपुर ले जाने के दौरान रास्ते पर ही मौत हो गई. सदर थाना क्षेत्र के चाईबासा कारा मंडल के बगल में चाईबासा-जमशेदपुर मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के मुहाने पर शुक्रवार को 12:45 बजे भरभरिया खेडियाधर निवासी 40 वर्षीय महिला रंजीता कुमारी जाहजपुर ओडिशा से आ रही राधेश्याम बस की चपेट में आ गई. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. पुलिया के गार्डवाल और बस के बीच रगड़ाने के कारण महिला का दाहिना पैर पूरी तरह टूट गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. गंभीर अवस्था में उसे बस चालक ने सदर अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-parking-of-vehicles-on-the-roads-is-not-stopping-even-by-the-order-of-the-district-administration/">आदित्यपुर

: जिला प्रशासन के आदेश से भी नहीं रुक रही सड़कों पर वाहनों की पार्किंग
वहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल महिला को ऑक्सीजन लगाकर जमशेदपुर ले जाया जा रहा था. बताया गया कि घायल महिला भरभरिया के खेडियाधर की रहने वाली है. वह पिछले तीन-चार दिन से अपने संबंधी के यहां खप्परसाई में रह रही थी. शुक्रवार को वह अपने संबंधी महिला के साथ ओवर ब्रिज पुलिया से होकर मार्केटिंग करने मंगल बाजार की ओर पैदल जा रही थी. इसी दौरान यह घटना हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही