Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मंझारी थाना अंतर्गत सोलपाड़ा गांव की रहने वाली एक महिला ने सदर थाना में बड़ा बाजार निवासी रियाज अहमद के खिलाफ शादी के बाद प्रताड़ित करने, मारपीट कर जान मारने का धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया है कि रियाज और उसके बीच फरवरी 2022 में जान पहचान हुई थी. उसके बाद से वह बराबर पीछा करने लगा. एक दिन जमशेदपुर से चाईबासा आने के क्रम में राजनगर के पास रियाज उसकी बस में चढ़ गया. बस में ही डरा घमका कर वह उसे अपने घर ले गया. वहां जान मारने की धमकी देकर शरीरिक संबंध बनाया. जब वह गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. वर्ष 2022 में ही रियाज पीड़िता को अपने फूफा के घर चक्रधरपुर ले गया और वहां उसके साथ निकाह किया. कुछ दिन बाद उसके साथ मारपीट किया जाने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके आ गई और उसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-investigation-of-financial-irregularities-in-construction-of-goat-shed-under-mnrega/">चाईबासा
: मनरेगा के अंतर्गत बकरी शेड निर्माण में वित्तीय अनियमितता की हो जांच [wpse_comments_template]
चाईबासा : महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया प्रताड़ना का मामला
Leave a Comment