Search

 
 
 

चाईबासा : घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी, मौत

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : घरेलू विवाद में जगन्नाथपुर थाना के मानकी साईं निवासी 43 वर्षीय सुनीता तियु ने फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात में सुनीता अपने घर में अकेली थी. आधी रात को अपने घर के धारण में रस्सी बांधकर फांसी के फंदे से झूल गई. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. सुबह जब उसका बेटा उसे जगाने के लिए आया तो मां को फांसी पर लटके पाया. इसके बाद उसके बेटे ने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. ग्रामीण मुंडा द्वारा घटना की सूचना जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया था उसी गुस्से में सुनीत तियु ने रात में फांसी लगाकर जान दे दी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-rbc-steering-committee-constituted-ranjit-yadav-became-president-rajesh-laguri-secretary/">मनोहरपुर

: आरबीसी संचालन समिति गठित, रंजीत यादव बने अध्यक्ष राजेश लागुरी सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही